<b>ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका से होर्मुज में जहाजों की नाकाबंदी के लिए नहीं मिला कोई संदेश: एंथनी अल्बनीज</b>

Click to start listening
<b>ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका से होर्मुज में जहाजों की नाकाबंदी के लिए नहीं मिला कोई संदेश: एंथनी अल्बनीज</b>

सारांश

सिडनी में एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि उन्हें अमेरिका से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की नाकाबंदी की योजना के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। ट्रंप ने नाकाबंदी की घोषणा की है, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है।

Key Takeaways

  • ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका से नाकाबंदी के लिए कोई सूचना नहीं मिली।
  • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की नाकाबंदी की योजना की घोषणा की।
  • ईरान पर दबाव बनाने के लिए समुद्री नाकाबंदी लागू की जाएगी।

सिडनी, १३ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच हुए बातचीत के असफल होने के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी पोर्ट से गुजरने वाले जहाजों को रोकने की योजना की घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के कुछ सहयोगी देशों ने भी ईरान के खिलाफ कार्रवाई में उनका समर्थन किया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि उन्हें इस नाकाबंदी की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी में सहायता के लिए अमेरिका से कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है।

अल्बनीज ने चैनल नाइन से कहा, "यह एकतरफा निर्णय है और हमसे इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए नहीं कहा गया है। हमें ऐसी कोई रिक्वेस्ट नहीं मिली है जिस पर हम सहमति जताएँ।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी नौसेना सोमवार से होर्मुज स्ट्रेट की नाकाबंदी शुरू करेगी। यह कदम ईरान के साथ लंबी बातचीत के बाद समझौते में असफलता के कारण उठाया गया है।

ईरान पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका १३ अप्रैल से ईरानी पोर्ट्स में आने-जाने वाले जहाजों पर पूरी तरह से समुद्री नाकाबंदी लागू करेगा। यूएस सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) ने राष्ट्रपति के आदेश के बाद यह कदम उठाया है, और यह ईरानी पोर्ट्स में आने-जाने वाले सभी समुद्री ट्रैफिक को टारगेट करेगा, जिसमें अरब की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के किनारे के पोर्ट्स भी शामिल हैं।

सीईएनटीसीओएम ने कहा, "यह नाकाबंदी सभी देशों के जहाजों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के लागू की जाएगी। अमेरिकी सेना होर्मुज स्ट्रेट से गैर-ईरानी पोर्ट्स से आने-जाने वाले जहाजों को नहीं रोकेगी।" सीईएनटीसीओएम की एक रिलीज के अनुसार, यह नाकाबंदी सोमवार शाम ७.३० बजे आईएसटी से शुरू होगी।

कमर्शियल नाविकों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक नेविगेशन चेतावनियों पर ध्यान दें और इस क्षेत्र में काम करते समय अमेरिकी नेवी बल के संपर्क में रहें।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अन्य मोर्चों पर प्रगति के बावजूद, ईरान के साथ बातचीत उसके न्यूक्लियर लक्ष्यों को लेकर रुक गई है। ट्रंप के इस बयान के कुछ घंटे बाद ही सीईएनटीसीओएम की यह रिलीज जारी हुई है।

ट्रंप ने कहा, "ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन एकमात्र बात जो वास्तव में महत्वपूर्ण थी, वह थी न्यूक्लियर हथियार और उस पर कोई सहमति नहीं बनी। यूएस नेवी होर्मुज स्ट्रेट में आने या जाने की कोशिश करने वाले सभी जहाजों को रोकने की प्रक्रिया शुरू करेगी।"

Point of View

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की प्रतिक्रियाओं के बीच एक महत्वपूर्ण टकराव देखने को मिल रहा है। ट्रंप की नाकाबंदी की योजना वैश्विक स्थिरता पर भारी प्रभाव डाल सकती है।
NationPress
14/04/2026

Frequently Asked Questions

क्या ऑस्ट्रेलिया अमेरिका के साथ होर्मुज में नाकाबंदी में शामिल होगा?
प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि उन्हें अमेरिका से इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
क्या अमेरिका ने ईरान पर नाकाबंदी का निर्णय लिया है?
हाँ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी पोर्ट्स पर नाकाबंदी की योजना की घोषणा की है।
नाकाबंदी कब शुरू होगी?
यह नाकाबंदी सोमवार शाम ७.३० बजे आईएसटी से शुरू होगी।
Nation Press