29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बांग्लादेश में हादी हत्या के मुख्य आरोपियों का अब तक पता नहीं चला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बांग्लादेश में हादी हत्या के मुख्य आरोपियों का अब तक पता नहीं चला?

सारांश

बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद इकबाल मंच ने पूर्ण नाकाबंदी का ऐलान किया है। हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी से बढ़ते तनाव के बीच, क्या सरकार इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएगी?

मुख्य बातें

बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की हत्या का मामला गंभीर है।
इकबाल मंच ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है।
10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
सरकार को न्याय प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए।
नाकाबंदी से बढ़ता राजनीतिक तनाव स्पष्ट हो रहा है।

नई दिल्ली, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बांग्लादेश में छात्र से नेता बने शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लगभग दो हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक हत्यारों को नहीं पकड़ा जा सका है। इस बीच, इकबाल मंच ने रविवार को पूरे देश में पूर्ण नाकाबंदी का ऐलान किया है।

इकबाल मंच ने यूनुस सरकार को लगातार अल्टीमेटम दिया है कि अगर हादी के हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिलेगा। नाकाबंदी के ऐलान से पहले इकबाल मंच ने लगातार दो दिनों से धरना प्रदर्शन किया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, इकबाल मंच ने शनिवार रात करीब 11:30 बजे फेसबुक पोस्ट में कहा कि नाकाबंदी सुबह 11 बजे शुरू होगी।

प्रोथोम एलो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोषणा शाहबाग चौराहे से भी की गई, जहां इंकलाब मंच ने लगातार दूसरे दिन अपना धरना जारी रखा। शाहबाग में कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के कमिश्नर शेख मोहम्मद सज्जत अली ने रात करीब 11 बजे साइट का दौरा किया और प्रदर्शकारियों को हादी के मामले में जांच की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

सलाहकार ने चार्जशीट जल्दी जमा करने और स्पीडी ट्रायल का वादा करते हुए कहा, "अंतरिम सरकार शहीद उस्मान हादी को मारने वालों और पर्दे के पीछे काम करने वालों की पहचान करने और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए काम कर रही है।"

डीएमपी कमिश्नर ने कहा कि सरकार ने हत्या के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस, बीजीबी, आरएबी और अन्य एजेंसियों को जिम्मेदारी दी है। अब तक 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हत्या में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने 218 करोड़ टका के हस्ताक्षर किए हुए चेक भी जब्त किए हैं।

उन्होंने कहा, 7 जनवरी तक चार्जशीट जमा कर दी जाएगी। इंकलाब मंच के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ढाका, सिलहट, चटगांव और कुश्तिया में सड़कें जाम कीं और हादी के लिए इंसाफ की मांग करते हुए धरना दिया। 12 दिसंबर को हादी को बाइक सवार दो बदमाशों ने सिर पर गोली मारी थी। इलाज के दौरान सिंगापुर में उसकी मौत हो गई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ताकि न्याय की उम्मीद जिंदा रहे।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इकबाल मंच ने नाकाबंदी क्यों की?
इकबाल मंच ने हादी के हत्यारों की गिरफ्तारी में देरी के खिलाफ नाकाबंदी की घोषणा की है।
हादी की हत्या कब हुई थी?
हादी की हत्या 12 दिसंबर को हुई थी, जब उसे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी थी।
इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है?
अब तक 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और हत्या में इस्तेमाल की गई दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले