क्या कनाडा में प्रवासी भारतीय पीएम मोदी की झलक देखने के लिए बेताब हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कनाडा में प्रवासी भारतीय पीएम मोदी की झलक देखने के लिए बेताब हैं?

सारांश

कनाडा में प्रवासी भारतीयों में पीएम मोदी को देखने की भारी उत्सुकता है। जी-7 शिखर सम्मेलन में उनकी उपस्थिति न केवल भारतीयों के लिए गर्व का विषय है बल्कि भारत और कनाडा के रिश्तों को भी मजबूती देगी। क्या मोदी जी प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे? आइए जानते हैं।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी का कनाडा दौरा भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करेगा।
प्रवासी भारतीयों में पीएम मोदी के प्रति गर्व और उत्साह है।
जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत की उपस्थिति का महत्व है।

ओटावा, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक देखने के लिए कनाडा में प्रवासी भारतीय उत्सुक हैं। प्रवासी भारतीयों ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि हम कई घंटे से पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं। हमें खुशी है कि आज वह हमारे बीच आ रहे हैं। हम पूरी उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री हमसे जरूर मिलेंगे।

प्रवासी भारतीय मनीष पालीवाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया है। निश्चित रूप से उनके आगमन से दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा। हमें विश्वास है कि पीएम मोदी दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एक अन्य प्रवासी भारतीय ने खुशी जाहिर की, कहा कि हम बहुत खुश हैं कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं। हम उनसे मिलना चाहते हैं। हमारी उम्मीद है कि पीएम मोदी हमसे जरूर मिलेंगे।

एक प्रवासी ने कहा कि हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री हमारे बीच आए हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत की वैश्विक पहचान बढ़ी है।

एक महिला प्रवासी ने कहा कि मैं कनाडा में पिछले 12 वर्षों से रह रही हूं। हमें खुशी है कि पीएम हमारे बीच आ रहे हैं। हमारी ख्वाहिश है कि हमें उनसे मिलने का मौका मिले।

सोनिया जोशी ने कहा कि पीएम मोदी का आगमन हमारे लिए एक त्योहार जैसा है। हम लोग बहुत खुश हैं।

एक अन्य प्रवासी ने कहा कि पीएम मोदी का आगमन हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमें उनकी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है। हम उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, हम कनाडा के प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने मोदी जी को आमंत्रित किया।

इस दौरान, कई प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए हाथों में पोस्टर ले रखा था, जिसमें लिखा हुआ था ‘वेलकम पीएम मोदी।’

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भारत और कनाडा के बीच संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी है। प्रवासी भारतीयों की उम्मीदें दर्शाती हैं कि वे अपने देश के नेता के प्रति कितना गर्व महसूस करते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कनाडा में प्रवासी भारतीय क्यों उत्सुक हैं?
कनाडा में प्रवासी भारतीय पीएम मोदी की उपस्थिति को गर्व का विषय मानते हैं और उनसे मिलने की इच्छा रखते हैं।
क्या पीएम मोदी प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे?
प्रवासी भारतीयों को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी निश्चित रूप से उनसे मिलेंगे।
राष्ट्र प्रेस