फ्रांस में दूसरा परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन: चांग क्वोछिंग का महत्वपूर्ण संबोधन
सारांश
Key Takeaways
- चीन की परमाणु ऊर्जा सुरक्षा अवधारणा
- वैश्विक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता
- सुरक्षित और किफायती परमाणु ऊर्जा का महत्व
बीजिंग, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष दूत के रूप में, उप प्रधानमंत्री चांग क्वोछिंग ने 10 मार्च को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित दूसरे परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन में भाग लिया और मुख्य भाषण दिया।
चांग क्वोछिंग ने अपने संबोधन में उल्लेख किया कि चीन हमेशा से राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत तर्कसंगत, समन्वित और प्रगतिशील परमाणु सुरक्षा अवधारणा का पालन करता आया है। उन्होंने कहा कि चीन ठोस कार्यों के माध्यम से विश्व स्तर पर परमाणु ऊर्जा के विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान दे रहा है।
चीनी उपप्रधानमंत्री के अनुसार, चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर वैश्विक विकास, सुरक्षा, सभ्यता और शासन पहलों को लागू करने का इच्छुक है। इसके साथ ही, वे परमाणु ऊर्जा में नवाचार-संचालित विकास, सुरक्षा आधारभूत संरचना निर्माण, औद्योगिक सहयोग और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं, ताकि परमाणु ऊर्जा का उपयोग सभी देशों के विकास और समृद्धि के लिए किया जा सके। इससे स्वच्छ, सुंदर और टिकाऊ दुनिया के निर्माण तथा मानवता के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में नया योगदान मिल सकेगा।
यह ध्यान देने योग्य है कि दूसरा परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन 9 से 12 मार्च तक फ्रांस में आयोजित किया जा रहा है। यह परमाणु ऊर्जा के विकास पर केंद्रित एक उच्च स्तरीय अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है जिसमें 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्षों, सरकार प्रमुखों और उच्च स्तरीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर 'सुरक्षित और किफायती परमाणु ऊर्जा को सभी के लिए सुलभ बनाएं' शीर्षक से एक संयुक्त बयान जारी किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)