15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन में होने जा रहा है साइंस का महाकुंभ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन में होने जा रहा है साइंस का महाकुंभ?

सारांश

चीन 30 नवंबर को आयोजित होने वाली 2025 साइंटिस्ट इनोवेशन कॉन्फ्रेंस में विज्ञान और तकनीक के भविष्य पर चर्चा करेगा। इस अनूठे आयोजन में विशेषज्ञों के साथ राउंड टेबल डायलॉग, फोरम और नई रिसर्च लॉन्च होगी। क्या आप इस महाकुंभ का हिस्सा बनना चाहेंगे?

मुख्य बातें

2025 साइंटिस्ट इनोवेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन 30 नवंबर को होगा।
कॉनफ्रेंस की थीम 'साइंस एंड टेक्नोलॉजी' है।
दुनिया भर के शीर्ष वैज्ञानिक इसमें भाग लेंगे।
यह ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों प्रारूपों में उपलब्ध होगी।
नई रिसर्च और टेक्नोलॉजी का लॉन्च होने की संभावना है।

बीजिंग, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीन 30 नवंबर को एक अनूठा आयोजन करने जा रहा है। सीछ्वेन प्रांत के छडतू शहर में 2025 साइंटिस्ट इनोवेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से प्रसारित होगी, जिससे देश-दुनिया के लोग इसे अपने घर से ही लाइव देख सकेंगे। जो लोग उपस्थित हो सकते हैं, वे वहां पहुंचेंगे।

इस कॉन्फ्रेंस की थीम है "साइंस एंड टेक्नोलॉजी लीडिंग अ न्यू क्वालिटी फ्यूचर"। इसका अर्थ है कि विज्ञान और तकनीक मिलकर एक ऐसा भविष्य रचेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया। इस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नया, बेहतर और हाई-क्वालिटी भविष्य की झलक देखने को मिलेगी।

ओपनिंग सेरेमनी में 2025 चीन बिग डेटा इंडस्ट्री व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा, जिसमें चीन में बिग डेटा का पूरा विवरण होगा। इसमें इस वर्ष की प्रगति, अगले वर्ष की योजनाएं और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल होंगे। डेटा, एआई, और टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह बेहद लाभकारी साबित होगा।

इस कॉन्फ्रेंस में दो महत्वपूर्ण राउंड टेबल डायलॉग आयोजित होंगे, जहां विश्व के शीर्ष वैज्ञानिक और विशेषज्ञ आपस में बैठकर वैश्विक बदलावों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, 10 अलग-अलग फोरम एक साथ चलेंगे, जिसमें 10 विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा।

इस बार का फोकस उन क्षेत्रों पर है जो वर्तमान में दुनिया को बदल रहे हैं, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) - चैटजीपीटी जैसी चीजें और उससे आगे की बातें। न्यू एनर्जी जैसे सौर, पवन, इलेक्ट्रिक वाहन, और बैटरी पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, लाइफ साइंसेज के अंतर्गत नई दवाइयाँ, जेनेटिक्स, बीमारियों का इलाज, और दीर्घायु पर शोध के संबंध में विचार-विमर्श होगा। यह ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर पूरी दुनिया की नजरें हैं और चीन इनकी तैयारी में जुटा हुआ है।

जब भी चीन में कोई बड़ा साइंस इवेंट होता है, वहां नई रिसर्च लॉन्च होती है। इसके साथ ही नई साझेदारी और नई तकनीकें भी सामने आती हैं। पिछले वर्षों में ऐसे इवेंट्स से कई स्टार्टअप्स को फंडिंग मिली है, जिससे नई तकनीकें विकसित हुई हैं। इस बार भी कुछ नया देखने की उम्मीद है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक स्तर पर अनुसंधान एवं विकास को भी प्रेरित करेगा। यह आयोजन देश और दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे नई तकनीकियों एवं अनुसंधान का मार्ग प्रशस्त होगा।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2025 साइंटिस्ट इनोवेशन कॉन्फ्रेंस कब और कहां होगी?
यह कॉन्फ्रेंस 30 नवंबर को चीन के छडतू शहर में होगी।
इस कॉन्फ्रेंस में कौन-कौन भाग लेगा?
इसमें विश्व के शीर्ष वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
क्या यह कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन देखी जा सकती है?
जी हां, यह कॉन्फ्रेंस ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से उपलब्ध होगी।
इस कॉन्फ्रेंस की थीम क्या है?
इसकी थीम है "साइंस एंड टेक्नोलॉजी लीडिंग अ न्यू क्वालिटी फ्यूचर"।
क्या नई टेक्नोलॉजी या रिसर्च का लॉन्च होगा?
हां, इस कॉन्फ्रेंस में नई रिसर्च और टेक्नोलॉजी का लॉन्च होने की उम्मीद है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले