छ्योशी पत्रिका के 8वें अंक में शी चिनफिंग का लेख: पठन को बढ़ावा देने की अपील
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 16 अप्रैल को जारी होने वाले छ्योशी पत्रिका के 8वें अंक में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और चीनी फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा, जिसका शीर्षक है "देशव्यापी पठन को बढ़ावा देना और पुस्तक-प्रेमी समाज का निर्माण करना।"
इस लेख में कहा गया है, "पढ़ना मानवता के लिए ज्ञान प्राप्त करने, बुद्धि को बढ़ाने और नैतिकता को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। यह विचारों को प्रेरित करने और लोगों को उच्च आदर्श स्थापित करने में सहायता करता है। हमें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और एक ऐसा समाज बनाना चाहिए जो पढ़ाई को महत्व देता हो, ताकि लोगों का वैचारिक स्तर निरंतर उन्नति कर सके और उनकी आध्यात्मिक शक्ति को भी मजबूत किया जा सके। इससे चीनी राष्ट्र का आध्यात्मिक संसार और भी समृद्ध और गहरा होगा।"
लेख में आगे कहा गया है, "कम्युनिस्टों को मार्क्सवादी ग्रंथों का अध्ययन करना और मार्क्सवादी सिद्धांतों को समझना अपनी जिंदगी का अनिवार्य हिस्सा मानना चाहिए। हमें और अधिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए, खासकर अच्छी पुस्तकें, ताकि हम ज्ञान और पोषण प्राप्त कर सकें। डिजिटल पठन को पारंपरिक पठन के साथ एकीकृत किया जाना चाहिए और साथ ही हमारे मूल मूल्यों तथा साक्षरता को भी संरक्षित करना चाहिए। हमें ऐसा समाज और राष्ट्र बनाना चाहिए, जहां हर व्यक्ति जीवन भर सीखने के लिए प्रेरित हो और सभी का सर्वांगीण विकास हो सके।"
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)