27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन-अफ्रीकी संघ रणनीतिक वार्ता का आयोजन किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन-अफ्रीकी संघ रणनीतिक वार्ता का आयोजन किया गया?

सारांश

क्या चीन और अफ्रीकी संघ ने आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए रणनीतिक वार्ता का आयोजन किया? जानें इस महत्वपूर्ण वार्ता के दौरान उठाए गए मुद्दों के बारे में!

मुख्य बातें

चीन और अफ्रीकी संघ के बीच मजबूत संबंधों का विकास।
70वीं वर्षगांठ of राजनयिक संबंधों की स्थापना।
विकासशील देशों के बीच एकता का संकेत।
अफ्रीकी संघ का चीन को भरोसेमंद साझेदार मानना।
चीन का अफ्रीकी संघ का समर्थन।

बीजिंग, 10 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 8 जनवरी को अदीस अबाबा में स्थित अफ्रीकी संघ के मुख्यालय में अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ के साथ चीन और अफ्रीकी संघ के बीच नौवीं रणनीतिक वार्ता का आयोजन किया।

इस अवसर पर वांग यी ने कहा कि अफ्रीकी संघ अफ्रीका की एकता और सहयोग का नेतृत्व करता है, जो चीन-अफ्रीका संबंधों में महत्वपूर्ण और विशेष भूमिका निभाता है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लगातार 13 वर्षों से अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन के लिए बधाई संदेश भेजा है, जो चीन की अफ्रीकी संघ के साथ संबंधों में गहरी रुचि को दर्शाता है।

वांग यी ने कहा कि इस वर्ष चीन और अफ्रीका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है और यह लगातार 36वां साल है जब चीनी विदेश मंत्री नए साल में पहली बार अफ्रीका आए हैं। चीन की यह राजनयिक परंपरा अफ्रीका के प्रति चीन की नीति की स्थिरता को दर्शाती है और विकासशील देशों के बीच एकता को प्रकट करती है।

वांग यी ने कहा कि अब चीन और अफ्रीका दोनों विकास के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुके हैं। दोनों के सामने सहयोग के नए और विशाल अवसर मौजूद हैं। चीन अपने विकास से अफ्रीका समेत व्यापक विकासशील देशों को सहायता देना चाहता है, ताकि एक साथ आधुनिकीकरण साकार हो सके और वैश्विक दक्षिण के हितों की रक्षा की जा सके। चीन दृढ़ता से अफ्रीकी देशों का नेतृत्व करने में अफ्रीकी संघ का समर्थन करता है।

वहीं, महमूद अली यूसुफ ने कहा कि चीन अफ्रीका का भरोसेमंद साझेदार है। अफ्रीका और चीन के बीच मित्रता आपसी सम्मान और शांति विकास पर आधारित है। अफ्रीकी संघ लंबे समय से निस्वार्थ समर्थन देने के लिए चीन का आभारी है। अफ्रीकी संघ एक चीन की नीति पर कायम रहता है और थाईवान से जुड़े मुद्दों पर चीन का दृढ़ समर्थन करता है। अफ्रीकी संघ वैश्विक दक्षिण के आम हितों की रक्षा और विश्व निष्पक्षता, न्याय व शांतिपूर्ण विकास बढ़ाने में चीन के साथ सहयोग करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह वैश्विक दक्षिण के विकासशील देशों के बीच सहयोग को भी बढ़ावा देगा। यह एक सकारात्मक कदम है जो दोनों क्षेत्रों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन और अफ्रीकी संघ के बीच यह वार्ता कब हुई?
यह वार्ता 8 जनवरी को अदीस अबाबा में हुई।
इस वार्ता में किन प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया?
इस वार्ता में चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले