चीन और यूएई संबंधों को मजबूत करने पर तिंग श्वेएश्यांग की खालदून खलीफा अल मुबारक के साथ बैठक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीन और यूएई संबंधों को मजबूत करने पर तिंग श्वेएश्यांग की खालदून खलीफा अल मुबारक के साथ बैठक

सारांश

चीन और यूएई के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए तिंग श्वेएश्यांग ने खालदून खलीफा अल मुबारक से महत्वपूर्ण चर्चा की। दोनों देशों के बीच सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प।

मुख्य बातें

चीन-यूएई संबंधों में निरंतर विकास।
ऊर्जा, व्यापार में सहयोग की नई संभावनाएँ।
द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने की प्रतिबद्धता।
क्षेत्रीय शांति में चीन की भूमिका।
उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को बढ़ावा।

बीजिंग, १९ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेएश्यांग ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति के चीन मामलों के विशेष दूत खालदून खलीफा अल मुबारक से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान, तिंग श्वेएश्यांग ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल-नहयान के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच राजनीतिक विश्वास में निरंतर वृद्धि हो रही है, और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग से सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा चीन-यूएई संबंधों को रणनीतिक दृष्टिकोण से देखता है और दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

तिंग श्वेएश्यांग ने यह भी कहा कि चीन उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को और गहरा करने तथा ऊर्जा, निवेश, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूती प्रदान करने के लिए यूएई के साथ मिलकर कार्य करने के लिए तत्पर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नए स्तर तक पहुंचाने और दोनों देशों के लोगों के लाभ को निरंतर बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रयास करेंगे। इसके साथ ही, चीन खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए भी सहमत है।

वहीं, खालदून खलीफा अल मुबारक ने कहा कि यूएई चीन के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता में भी योगदान देगी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन और यूएई के बीच सहयोग के मुख्य क्षेत्र कौन से हैं?
चीन और यूएई के बीच सहयोग के मुख्य क्षेत्र ऊर्जा, निवेश, और व्यापार हैं।
तिंग श्वेएश्यांग कौन हैं?
तिंग श्वेएश्यांग चीन की राज्य परिषद के उप प्रधानमंत्री और सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं।
खालदून खलीफा अल मुबारक का क्या पद है?
खालदून खलीफा अल मुबारक यूएई के राष्ट्रपति के चीन मामलों के विशेष दूत हैं।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चीन और यूएई के बीच संबंधों को और मजबूत करना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना था।
क्या चीन खाड़ी क्षेत्र की शांति में मदद करेगा?
जी हाँ, चीन खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता की बहाली के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तत्पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले