8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या काठमांडू में पहला चीनी शीत्सांग सप्ताह कार्यक्रम शुरू हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या काठमांडू में पहला चीनी शीत्सांग सप्ताह कार्यक्रम शुरू हुआ?

सारांश

नेपाल की राजधानी काठमांडू में पहला चीनी शीत्सांग सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लगभग एक हजार उपस्थित लोगों ने इस समारोह में भाग लिया, जिसमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से नेपाल-चीन मित्रता को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

मुख्य बातें

नेपाल-चीन मित्रता की नींव मजबूत हो रही है।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान का महत्व बढ़ा है।
शीत्सांग के बारे में अधिक जानने का अवसर।
उद्घाटन समारोह में रंगीन कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है।

बीजिंग, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में इस सप्ताहांत पहला चीनी शीत्सांग सप्ताह कार्यक्रम शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग एक हजार लोगों ने शिरकत की।

राष्ट्रीय सभा की उपाध्यक्ष बिमला घिमिरे, नेपाल में चीनी राजदूत छनसोंग, और शीत्सांग वैदेशिक सांस्कृतिक आदान-प्रदान संघ के उपाध्यक्ष ल्वो छुन ने उद्घाटन समारोह में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

घिमिरे ने कहा कि नेपाल-चीन मित्रता की एक मजबूत नींव है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान हमेशा से दोनों देशों के संबंधों का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा है। यह कार्यक्रम नेपाली समाज को शीत्सांग के बारे में गहराई से जानने का एक अनमोल अवसर प्रदान करता है।

राजदूत छनसोंग ने कहा कि शीत्सांग की विकास प्रक्रिया से चीन द्वारा आर्थिक और सामाजिक प्रगति, साथ ही मानवाधिकारों की गारंटी में सफलता सुनिश्चित की गई है। उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोग सुखद और रंगीन शीत्सांग के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करेंगे।

उद्घाटन समारोह में ल्हासा से आए कला मंडल ने गीत और नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया।

यह कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलेगा, जिसमें फिल्म प्रदर्शन, सांस्कृतिक व शैक्षणिक संगोष्ठियाँ समेत विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सांस्कृतिक विविधता को भी प्रोत्साहित करेगा।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शीत्सांग सप्ताह कार्यक्रम कब शुरू हुआ?
यह कार्यक्रम 23 जून को शुरू हुआ और एक हफ्ते तक चलेगा।
इस कार्यक्रम में कौन-कौन से गतिविधियाँ होंगी?
इसमें फिल्म प्रदर्शन, सांस्कृतिक और अध्ययन संगोष्ठियाँ शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले