26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मोटेगी को जापान का अगला विदेश मंत्री नियुक्त करेंगी ताकाइची?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मोटेगी को जापान का अगला विदेश मंत्री नियुक्त करेंगी ताकाइची?

सारांश

जापान में साने ताकाइची की प्रधानमंत्री पद के लिए नियुक्ति के साथ, क्या मोटेगी को विदेश मंत्री बनाया जाएगा? यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है, जो एलडीपी की नई चुनौतियों को उजागर करता है।

मुख्य बातें

साने ताकाइची का प्रधानमंत्री पद पर आना जापान की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव है।
तोषिमित्सु मोटेगी की विदेश मंत्री के रूप में नियुक्ति की संभावना है।
एलडीपी को कई आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना करना होगा।
ताकाइची की नेतृत्व शैली और निर्णय लेने की क्षमता पर सबकी नज़र होगी।
जापान की आर्थिक स्थिति और जनता की अपेक्षाएँ महत्वपूर्ण हैं।

टोक्यो, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की नेता और पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची जल्द ही प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। यह संभावना है कि वे एलडीपी महासचिव तोषिमित्सु मोटेगी को विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त करेंगी।

क्योडो न्यूज ने सोमवार को सूचना दी कि ताकाइची पूर्व रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा को मुख्य कैबिनेट सचिव बना सकती हैं।

प्रमुख समाचार एजेंसी ने कहा, "मोटेगी भी ताकाइची के साथ अध्यक्ष पद के लिए दौड़ में शामिल थे। ताकाइची अपने अन्य प्रतिद्वंद्वियों को भी कैबिनेट या पार्टी की नई कार्यकारिणी में स्थान दे सकती हैं।"

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "मोटेगी 69 वर्षीय वरिष्ठ प्रतिनिधि सभा सदस्य हैं, जिन्होंने 2019 से 2021 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया है और उद्योग मंत्री का पद भी संभाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के दौरान वार्ताकार रहे हैं।"

इस वर्ष का चुनाव एलडीपी के लिए नई चुनौतियों के बीच हुआ है। पात्र मतदाता सदस्यों की संख्या घटकर लगभग 9,15,600 रह गई है। नई नेता के लिए ये सत्ता का ताज कांटों भरा है। ताकाइची की पार्टी दोनों सदनों में बहुमत खो चुकी है, फिर भी सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सत्ता में बनी हुई है। इस स्थिति में उन्हें कठिनाइयों से निपटना, गुटबाजी को दूर करना और जनता का विश्वास फिर से हासिल करना महत्वपूर्ण होगा।

वर्षों से सुस्त विकास, बढ़ती कीमतें और येन का तीव्र अवमूल्यन जनता पर भारी असर डाल रहा है, और एलडीपी की दो हार ने इसके नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ताकाइची एलडीपी के रूढ़िवादी धड़े की एक प्रमुख आवाज रही हैं और लंबे समय से इसके मुद्दों की वकालत करती आई हैं। उन्हें शनिवार को 185 वोट मिलने के बाद एलडीपी का नेता चुना गया। उन्होंने शिंजिरो कोइजुमी को हराया, जिन्हें पार्टी नेतृत्व की दौड़ में शामिल पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी शुरुआती दौर के मतदान में बहुमत नहीं मिलने के बाद हुए दूसरे दौर के मतदान में 156 वोट मिले।

प्रधानमंत्री के रूप में, ताकाइची पूर्व प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के तीन साल के शेष कार्यकाल को पूरा करेंगी, जो सितंबर 2027 में समाप्त होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

पार्टी को न केवल आंतरिक गुटबाजी को सुलझाना होगा बल्कि जनता का विश्वास पुनः अर्जित करना भी आवश्यक है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साने ताकाइची कौन हैं?
साने ताकाइची जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री हैं और वर्तमान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं।
तोषिमित्सु मोटेगी का राजनीतिक करियर क्या है?
तोषिमित्सु मोटेगी 69 वर्षीय वरिष्ठ प्रतिनिधि सभा सदस्य हैं, जिन्होंने 2019 से 2021 तक विदेश मंत्री का पद संभाला।
जापान की वर्तमान राजनीतिक स्थिति क्या है?
जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को हाल के चुनावों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसमें मतदाता सदस्यों की संख्या में कमी शामिल है।
ताकाइची की पार्टी की प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं?
ताकाइची को गुटबाजी को दूर करना, जनता का विश्वास वापस पाना और आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
ताकाइची का प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल कब समाप्त होगा?
ताकाइची का प्रधानमंत्री का कार्यकाल सितंबर 2027 में समाप्त होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले