8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ब्रुनेई के 42वें राष्ट्रीय दिवस पर वांग यी ने विदेश मंत्री को भेजा बधाई संदेश

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ब्रुनेई के 42वें राष्ट्रीय दिवस पर वांग यी ने विदेश मंत्री को भेजा बधाई संदेश

सारांश

ब्रुनेई की स्वतंत्रता की 42वीं वर्षगांठ पर, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने विदेश मंत्री हाजी एरीवान को बधाई दी। इस संदेश में द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती और सहयोग के अवसरों पर चर्चा की गई है।

मुख्य बातें

ब्रुनेई की 42वीं स्वतंत्रता की वर्षगांठ चीन और ब्रुनेई के बीच मजबूत संबंध सुल्तान हसनल बोल्किया की चीन यात्रा द्विपक्षीय सहयोग के अवसर चीन-ब्रुनेई समुदाय का निर्माण

बीजिंग, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्री और सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी ने ब्रुनेई दारुस्सलाम के विदेश मंत्री हाजी एरीवान को ब्रुनेई की स्वतंत्रता की 42वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई दी।

वांग यी ने इस अवसर पर कहा कि चीन और ब्रुनेई के बीच की पारंपरिक मित्रता ने समय की कसौटी पर खुद को साबित किया है और द्विपक्षीय संबंधों में हमेशा प्रगति बनी रही है। पिछले वर्ष, ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया ने चीन की राजकीय यात्रा सफलतापूर्वक की, जिसके दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सुल्तान ने एक साझा भविष्य वाला चीन-ब्रुनेई समुदाय बनाने पर महत्वपूर्ण सहमति बनाई। यह सहमति द्विपक्षीय संबंधों की वृद्धि में एक नई गति प्रदान करती है।

वांग यी ने कहा कि मैं विदेश मंत्री एरीवान के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा प्राप्त सहमति को मार्गदर्शक के रूप में मानते हुए, इस वर्ष चीन और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए तत्पर हूं। यह अवसर दोनों देशों के बीच व्यापक आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में समन्वय को मजबूत करने और साझा भविष्य वाले चीन-ब्रुनेई समुदाय का निर्माण करने में सहायक होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्रुनेई की स्वतंत्रता की वर्षगांठ कब मनाई जाती है?
ब्रुनेई की स्वतंत्रता की वर्षगांठ हर वर्ष 23 फरवरी को मनाई जाती है।
चीन और ब्रुनेई के बीच संबंध कैसे हैं?
चीन और ब्रुनेई के बीच संबंध मजबूत और पारंपरिक मित्रता पर आधारित हैं।
ब्रुनेई के सुल्तान ने कब चीन की यात्रा की?
ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया ने पिछले वर्ष चीन की राजकीय यात्रा की थी।
क्या चीन और ब्रुनेई के बीच सहयोग बढ़ रहा है?
हाँ, वांग यी ने सहयोग और समन्वय को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले