23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

18 अप्रैल का पंचांग: बैशाख शुक्ल पक्ष का आगाज, जानें शुभ-अशुभ समय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
18 अप्रैल का पंचांग: बैशाख शुक्ल पक्ष का आगाज, जानें शुभ-अशुभ समय

सारांश

18 अप्रैल को बैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आगाज हो रहा है। जानें इस दिन के शुभ और अशुभ समय के बारे में।

मुख्य बातें

बैशाख शुक्ल पक्ष का आगाज 18 अप्रैल को होगा।
शुभ मुहूर्त सुबह 4:24 से 5:08 बजे तक है।
राहुकाल सुबह 9:07 से 10:44 बजे तक रहेगा।
Aशुभ समय में सावधानी बरतनी चाहिए।
गोधूलि मुहूर्त शाम 6:47 से 7:09 बजे तक रहेगा।

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। सनातन धर्म में पंचांग का अत्यधिक महत्व है। दिन की शुरुआत से लेकर शुभ-अशुभ समय का निर्धारण इसके पांच अंगों (करण, योग, नक्षत्र, तिथि और वार) पर आधारित होता है। 18 अप्रैल का पंचांग देखें तो यह शनिवार है और इस दिन से बैशाख मास का शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो रहा है।

दृक पंचांग के अनुसार, शनिवार को सूर्योदय सुबह 5:53 बजे होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 6:49 बजे होगा। चंद्रोदय सुबह 6:08 बजे और चंद्रास्त शाम 7:56 बजे होगा। पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2:10 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि, उदयातिथि (सूर्य उदय के समय जो तिथि हो) के अनुसार पूरे दिन प्रतिपदा का ही मान होगा।

नक्षत्र अश्विनी सुबह 9:42 बजे तक रहेगा, जिसके बाद भरणी नक्षत्र प्रारंभ होगा। योग प्रीति रात 11:56 बजे तक रहेगा। करण बव दोपहर 2:10 बजे तक रहेगा, उसके बाद बालव करण शुरू होगा जो 19 अप्रैल की रात 12:30 बजे तक चलेगा।

शुभ-अशुभ समय को ध्यान में रखते हुए शुभ कार्य, पूजा-पाठ या नए कार्य का प्रारंभ करना या महत्वपूर्ण निर्णय लेना फलदायी माना जाता है।

शनिवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:24 से 5:08 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 11:55 से 12:47 बजे तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए अनुकूल माना जाता है। विजय मुहूर्त दोपहर 2:30 से 3:22 बजे तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 6:47 से 7:09 बजे तक रहेगा। वहीं, सायाह्न संध्या सूर्यास्त के समय शाम 6:49 से 7:55 बजे तक होगी। निशिता मुहूर्त रात 11:58 से 12:42 (19 अप्रैल) तक रहेगा।

अशुभ समय में सावधानी बरतनी चाहिए। शनिवार को राहुकाल सुबह 9:07 से 10:44 बजे तक रहेगा। यमगंड दोपहर 1:58 से 3:35 बजे तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 5:53 से 7:30 बजे तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 5:53 से 6:44 फिर 6:44 से 7:36 बजे तक रहेगा।

वहीं, आडल योग सुबह 9:42 से 19 अप्रैल की सुबह 5:52 बजे तक रहेगा। वर्ज्य समय सुबह 6:06 से 7:32 और शाम 6:17 से 7:43 बजे तक रहेगा। गंड मूल सुबह 5:53 से 9:42 बजे तक रहेगा। बाण रज दोपहर 11:42 से पूरी रात तक रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

व्यक्ति को अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करना चाहिए। यह आवश्यक है कि शुभ तिथियों का लाभ उठाया जाए और अशुभ समय से बचा जाए।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैशाख शुक्ल पक्ष कब शुरू होगा?
बैशाख शुक्ल पक्ष 18 अप्रैल को सुबह 2:10 बजे प्रारंभ होगा।
शुभ मुहूर्त क्या है?
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:24 से 5:08 बजे तक है।
राहुकाल का समय क्या है?
राहुकाल सुबह 9:07 से 10:44 बजे तक रहेगा।
क्या अशुभ समय में कार्य करना चाहिए?
नहीं, अशुभ समय में कार्य करने से बचना चाहिए।
गोधूलि मुहूर्त कब है?
गोधूलि मुहूर्त शाम 6:47 से 7:09 बजे तक रहेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले