26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी? अरविंद केजरीवाल का ऐलान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी? अरविंद केजरीवाल का ऐलान

सारांश

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी की घोषणा की है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिना किसी गठबंधन के चुनाव लडऩे की बात कही है। यह बदलाव बिहार की राजनीति में नई उथल-पुथल ला सकता है।

मुख्य बातें

आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में भाग लेगी।
किसी भी गठबंधन के बिना चुनाव लड़ा जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में भी जीत का दावा किया है।
बिहार में पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

गांधीनगर, 3 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी की भागीदारी तय हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बात की पुष्टि की है। केजरीवाल ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य में आम आदमी पार्टी किसी भी गठबंधन के बिना चुनाव में भाग लेगी। गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन से अलग होने की घोषणा की है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गांधीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "आम आदमी पार्टी इस बार बिहार में चुनाव लड़ने जा रही है।"

इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ते हुए केजरीवाल ने कहा, "इंडिया अलायंस केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। अब हमारा कोई गठबंधन नहीं है।"

उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा, "हमारा कांग्रेस के साथ कोई संबंध नहीं है। यदि ऐसा होता तो वे विसावदर (गुजरात की विधानसभा क्षेत्र) में क्यों चुनाव लड़ते? वे तो हमें हराने के लिए वहाँ आए थे।"

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने यह भी कहा कि गुजरात में इस बार चुनाव जीतने का उनका विश्वास है। "हम गुजरात में चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।" उन्होंने कहा, "गुजरात में बदलाव का भरोसा अब हर गुजराती के दिल की आवाज़ बन चुका है।"

'आप' संयोजक ने पंजाब में भी दोबारा चुनाव जीतकर सरकार बनाने का दावा किया है।

अरविंद केजरीवाल के ऐलान पर आम आदमी पार्टी की बिहार इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "कार्यकर्ताओं, तैयार हो जाओ! बिहार में भी आप चुनाव लड़ेगी।" बिहार के कार्यकर्ता और जनता केजरीवाल के ऐलान का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। उनके इस बयान से बिहार में भारी उत्साह का संचार हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आम आदमी पार्टी बिहार में कब चुनाव लड़ेगी?
आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भाग लेगी।
क्या आम आदमी पार्टी किसी गठबंधन में है?
नहीं, आम आदमी पार्टी ने बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा है?
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हम चुनाव जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले