26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एआई से असली नुकसान सिर्फ बड़े कंपनियों को है? शेखर कपूर की बात

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एआई से असली नुकसान सिर्फ बड़े कंपनियों को है? शेखर कपूर की बात

सारांश

एआई का बढ़ता प्रभाव मिडिल क्लास के लिए कैसे लाभकारी हो सकता है? फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने इस विषय पर चर्चा की है। जानें एआई कैसे शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बदलाव ला रहा है।

मुख्य बातें

एआई मिडिल क्लास के लिए एक अवसर है।
युवा स्टार्टअप खोलने में रुचि रखते हैं।
शिक्षा में एआई का उपयोग बढ़ रहा है।
फिल्मों में एआई का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।
एआई से कहानी लेखन में तेजी आई है।

अहमदाबाद, 21 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में लोगों में अक्सर यह डर बना रहता है कि यह उनकी नौकरी ले लेगा, लेकिन फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने इसे मिडिल क्लास के लिए लाभदायक बताया है।

उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की और कहा कि इसका वास्तविक नुकसान सिर्फ उन बड़ी कंपनियों के मालिकों को है, जिनके साथ अब मिडिल क्लास लोग काम नहीं करना चाहते।

एआई के लाभों पर प्रकाश डालते हुए शेखर कपूर ने राष्ट्र प्रेस को बताया कि इसका सबसे बड़ा लाभ मिडिल क्लास के लोगों को हो रहा है। आज की युवा पीढ़ी में एआई का महत्व काफी बढ़ चुका है। मिडिल क्लास के युवाओं की वजह से भविष्य में एआई सिस्टम में और अधिक भागीदारी देखने को मिलेगी। आज के युवा फैक्ट्रियों और कंपनियों में काम करने के बजाय अपने स्टार्टअप खोलना पसंद कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा बहुत महंगी है, लेकिन मिडिल क्लास के लिए एआई सिस्टम एक वरदान से कम नहीं है। जो कोर्स लाखों में होते हैं, वे अब एआई सिस्टम के माध्यम से मुफ्त में उपलब्ध हैं। छह महीने पहले तक एआई को समझना मुश्किल था, लेकिन आज इसका उपयोग काफी बढ़ गया है।

शेखर कपूर का मानना है कि भविष्य में एआई शिक्षा प्रणाली को बदलने वाला है, क्योंकि जो जानकारी किताबों में होती है, वह सभी एआई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हर गली में कोचिंग सेंटर खुले हैं, जो हमारे देश में 25 बिलियन का कारोबार है। कोचिंग में जो पढ़ाया जा रहा है, वह सब एआई के विभिन्न प्लेटफार्मों पर मौजूद है। अब युवा नौकरी की बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

फिल्मों में एआई के बढ़ते उपयोग पर शेखर कपूर ने कहा कि एआई सिस्टम से किसी भी कहानी या विचार को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सकता है। जहां पहले कहानी बनाने में बहुत समय लगता था, वहीं अब एआई की मदद से चंद घंटों में कहानी तैयार करना संभव हो गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल सकता है। यह मिडिल क्लास के लिए एक अवसर है, जिससे उनकी जीवनशैली और करियर में बदलाव आ सकता है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या एआई मिडिल क्लास के लिए फायदेमंद है?
हां, फिल्म निर्माता शेखर कपूर के अनुसार, एआई मिडिल क्लास के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ा रहा है।
क्या एआई से नौकरियों पर खतरा है?
शेखर कपूर का मानना है कि एआई का असली नुकसान सिर्फ बड़ी कंपनियों को होता है, न कि मिडिल क्लास को।
एआई का शिक्षा प्रणाली पर क्या प्रभाव है?
एआई शिक्षा प्रणाली को बदलने का कार्य कर रहा है, जहां ज्ञान अब आसानी से उपलब्ध है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले