26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दोनों डिप्टी सीएम का अयोध्या दौरा रद्द होने पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दोनों डिप्टी सीएम का अयोध्या दौरा रद्द होने पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी?

सारांश

अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान डिप्टी सीएम का नाम विज्ञापनों में न होने से उठे सवाल। अखिलेश यादव ने इस पर किया तीखा कटाक्ष। जानिए क्या कहा उन्होंने और इस घटना का क्या है राजनीतिक महत्व।

मुख्य बातें

अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन हुआ, लेकिन डिप्टी सीएम अनुपस्थित रहे।
अखिलेश यादव ने इस पर कटाक्ष किया।
विज्ञापनों में उपमुख्यमंत्रियों का नाम न होना चर्चा का विषय बना।
यह घटना भाजपा के अंदरूनी मतभेदों को उजागर करती है।
आगामी चुनावों की तैयारी में यह एक चुनौती बन सकती है।

लखनऊ, 19 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या पहुंचे, लेकिन दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक इस समारोह में अनुपस्थित रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका नाम विज्ञापनों में नहीं छापा गया, जिससे उन्होंने कार्यक्रम में शामिल न होने का निर्णय लिया। इस पर समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में ‘उप मुख्यमंत्री’ के दोनों पद समाप्त हो गए हैं?

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिनको विज्ञापन में स्थान नहीं मिला, उनकी सरकार में क्या कोई अहमियत बची है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा की वर्चस्ववादी सोच में कहीं ‘हाता नहीं भाता’ का आलम तो नहीं है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ डबल इंजन की लड़ाई में किसी को साइड में बैठाकर अपमानित किया जाता है, और वहीं दूसरी ओर विज्ञापनों में उपमुख्यमंत्रियों का जिक्र तक नहीं किया जाता। भाजपा में न सिर्फ डबल इंजन, बल्कि डबल डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या के पीडीए सांसद को दीपोत्सव में न बुलाकर जो कार्य किया है, उससे समस्त पीडीए समाज आहत हुआ है। भाजपा से क्या उम्मीद की जा सकती है, जो अपने ही लोगों का मान नहीं करती है? अबकी बार, डिप्टी सीएम बाहर!

गौरतलब है कि अयोध्या के दीपोत्सव में प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए हैं। सभी समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नाम है, लेकिन डिप्टी सीएम का नहीं। इस कारण उन्होंने कार्यक्रम में न जाने का फैसला किया है। केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय से प्राप्त पत्र में अपरिहार्य कारणों से दौरा रद्द किए जाने की जानकारी दी गई है।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर जब वे आगामी चुनावों की तैयारी कर रहे हैं।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्रियों के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि विज्ञापनों में डिप्टी सीएम का नाम न होना यह दर्शाता है कि क्या उनकी अहमियत अब खत्म हो गई है।
दीपोत्सव में डिप्टी सीएम क्यों नहीं पहुंचे?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विज्ञापनों में उनका नाम न होने के कारण उन्होंने कार्यक्रम में शामिल न होने का निर्णय लिया।
क्या यह घटना भाजपा के लिए चुनौती है?
जी हां, यह घटना भाजपा के अंदरूनी मतभेदों को उजागर करती है और आगामी चुनावों में उनकी स्थिति को प्रभावित कर सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले