अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने 47 करोड़ का कलेक्शन किया, वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अक्षय कुमार की नई फिल्म भूत बंगला ने 2026 में एक शानदार हॉरर कॉमेडी के साथ कदम रखा है।
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत की है। इसके प्रेड-प्रीव्यू के चलते फिल्म के कलेक्शन में काफी उछाल आया है और यह पिछले दो दिनों में 47 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के बीच भी अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 21.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन 25.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर, फिल्म ने दो दिनों में 47.25 करोड़ का कलेक्शन किया है, और उम्मीद की जा रही है कि पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म संडे को लगभग 20-22 करोड़ के बीच का शानदार कलेक्शन कर सकती है। अक्षय कुमार की भूत बंगला विशेष है क्योंकि यह लंबे समय बाद प्रियदर्शन के साथ उनकी जोड़ी को फिर से देखाती है। दोनों ने पहले भी कई सफल कॉमेडी फिल्में की हैं, जिसका दर्शकों को इंतजार है। उनकी अंतिम फिल्म खट्टा मीठा थी, जो 2010 में रिलीज हुई थी।
फिल्म में तब्बू भी हैं, जो अक्षय के साथ हेरा-फेरी में नजर आई थीं। असरानी ने भी अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसने पर मजबूर किया। हालाँकि असरानी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे 'हैवान' में भी नजर आएंगे।
अक्षय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि प्रियदर्शन के साथ उनकी फिल्में हमेशा सफल रहती हैं क्योंकि उनकी फिल्मों में कॉमेडी स्वाभाविक रूप से उत्पन्न होती है।