अम्बेडकर नगर के युवक की जॉर्डन के माध्यम से इजरायल से सुरक्षित वापसी

Click to start listening
अम्बेडकर नगर के युवक की जॉर्डन के माध्यम से इजरायल से सुरक्षित वापसी

सारांश

अम्बेडकर नगर के युवक अखिलेश कुमार को जॉर्डन के रास्ते इजरायल से सुरक्षित घर लाया गया। यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मानवीय दृष्टिकोण और जिला प्रशासन की तत्परता का अद्भुत उदाहरण है। पढ़ें पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • अखिलेश कुमार की इजरायल से सुरक्षित वापसी एक महत्वपूर्ण घटना है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानवीय दृष्टिकोण प्रशंसनीय है।
  • जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की तत्परता ने इस अभियान को सफल बनाया।
  • अंतरराष्ट्रीय समन्वय ने प्रक्रिया को तेज किया।
  • यह घटना स्थानीय प्रशासन की सक्रियता का उदाहरण है।

अम्बेडकर नगर, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इजरायल के युद्धग्रस्त नेटान्या शहर में फंसे अकबरपुर निवासी अखिलेश कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों और जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की पहल से जॉर्डन के रास्ते सुरक्षित घर लौटाया गया है। यह घटना सीएम योगी की जनता के प्रति मानवीय दृष्टिकोण, अम्बेडकर नगर के जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

अखिलेश कुमार इजरायल में रोजगार के लिए गए थे, लेकिन वहां उनके नियोक्ता के असहयोग और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण वे गंभीर मानसिक तनाव में आ गए थे। उनकी स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि वे खुद लौटने में असमर्थ हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी किरण देवी, ग्राम हजपुरा निवासी, ने 25 मार्च को आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से मिलकर अपने पति की सुरक्षित वापसी के लिए एक भावनात्मक अपील की। जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले की जानकारी तुरंत शासन को भेजी।

मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों को अखिलेश की सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए। 28 मार्च को इजरायल स्थित भारतीय दूतावास को औपचारिक पत्र भेजा गया। इसके साथ ही भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने तेल अवीव स्थित राजदूत और जॉर्डन स्थित भारतीय राजदूत से निरंतर उच्चस्तरीय समन्वय स्थापित किया। इस प्रक्रिया के तहत 1 अप्रैल को जॉर्डन के वीजा और अंतरराष्ट्रीय एयर टिकट की व्यवस्था की गई। 2 अप्रैल को अखिलेश कुमार को विशेष वाहन से भारतीय दूतावास, तेल अवीव तक लाया गया, जहां से उन्हें जॉर्डन सीमा तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

इसके बाद, जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अम्मान (जॉर्डन की राजधानी) पहुंचाया गया। वहां से अखिलेश कुमार ने 2 अप्रैल को रात 8:40 बजे रॉयल जॉर्डनियन फ्लाइट पकड़ी और 3 अप्रैल को सुबह 4:55 बजे सुरक्षित मुंबई पहुंच गए। मुंबई हवाई अड्डे पर रॉयल जॉर्डनियन के प्रतिनिधि ऋषभ सिंह ने उन्हें पूरी सहायता प्रदान की और एयर इंडिया स्टाफ के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-2491 द्वारा अखिलेश कुमार मुंबई से लखनऊ पहुंचे।

इस दौरान भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने भी समुचित सहयोग दिया। लखनऊ पहुंचने पर अखिलेश कुमार अपने परिवार से मिले और फिर उन्हें तहसील जलालपुर, जनपद अम्बेडकर नगर स्थित उनके घर तक पहुंचा दिया गया। यह संपूर्ण अभियान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के त्वरित और मानवीय हस्तक्षेप, जिला प्रशासन की सक्रियता, केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय मिशनों के प्रभावी समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण है।

जिलाधिकारी ने इस सफल अभियान में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश शासन, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, इजरायल एवं जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावासों, राजनयिक अधिकारियों, जॉर्डन प्रशासन, एयरलाइंस (रॉयल जॉर्डनियन एवं एयर इंडिया), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और सभी संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

अखिलेश कुमार ने शनिवार को अपनी पत्नी किरण देवी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने भावुक होकर जिला प्रशासन और शासन के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। अखिलेश कुमार ने कहा कि मैं अपने जीवन के अत्यंत कठिन और असहाय दौर से गुजर रहा था, जहां हर उम्मीद धुंधली होती जा रही थी। ऐसे समय में प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी के निरंतर प्रयासों के कारण ही आज मैं सुरक्षित अपने परिवार के बीच हूं।

किरण देवी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जनता दर्शन में मेरी एक अपील को जिलाधिकारी महोदय ने जिस गंभीरता और प्राथमिकता से लिया, वह मेरे लिए आशा की किरण बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप्र शासन, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु, उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी अकबरपुर विशाल सारस्वत सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से ही मेरे पति सकुशल घर लौट सके हैं।

अखिलेश कुमार अब सुरक्षित अपने परिवार के साथ अम्बेडकर नगर के ग्राम हाजपुरा, तहसील जलालपुर पहुंच चुके हैं। खुशी का माहौल है। यह सफल अभियान योगी सरकार की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने वाली सोच, जिलाधिकारी की त्वरित एवं मानवीय पहल, जिला प्रशासन की सक्रियता और केंद्र सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय राजनयिक तंत्र के प्रभावी समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Point of View

तो हमारी सरकार और प्रशासन जनता की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यह एक आदर्श उदाहरण है कि कैसे सही दिशा में प्रयास करने से किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
NationPress
10/04/2026

Frequently Asked Questions

अखिलेश कुमार को इजरायल से कैसे लाया गया?
उन्हें जॉर्डन के रास्ते सुरक्षित वापस लाया गया, जहां भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार ने सहयोग किया।
कौन से अधिकारी इस अभियान में शामिल थे?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे।
अखिलेश कुमार की पत्नी ने किस प्रकार मदद मांगी?
किरण देवी ने 25 मार्च को जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मिलकर अपने पति की सुरक्षित वापसी के लिए भावनात्मक अपील की।
यह अभियान क्यों महत्वपूर्ण है?
यह अभियान सरकार की मानवीय दृष्टिकोण, जिला प्रशासन की सक्रियता और अंतरराष्ट्रीय समन्वय का परिचायक है।
अखिलेश कुमार अब कहां हैं?
अखिलेश कुमार अब अपने परिवार के साथ अम्बेडकर नगर के ग्राम हाजपुरा में सुरक्षित हैं।
Nation Press