26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में माहौल सकारात्मक है, एनडीए की सरकार बनेगी? : अर्जुनराम मेघवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में माहौल सकारात्मक है, एनडीए की सरकार बनेगी? : अर्जुनराम मेघवाल

सारांश

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बिहार के सकारात्मक राजनीतिक माहौल की बात की है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान और अंता उपचुनाव पर भी अपने विचार साझा किए। क्या बिहार फिर से एनडीए को चुनने के लिए तैयार है? जानें उनके विचार और बिहार के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में...

मुख्य बातें

बिहार में सकारात्मक राजनीतिक माहौल है।
एनडीए की सरकार बनने की संभावना है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है।
अंता उपचुनाव में भाजपा जीतने की तैयारी कर रही है।
जनता का समर्थन और विकास पर जोर दिया जा रहा है।

बीकानेर, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शुक्रवार को बीकानेर पहुंचे। वे आज दिनभर श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बिहार के राजनीतिक माहौल, अंता उपचुनाव और दीपावली के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान पर अपने विचार साझा किए।

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बिहार में विकास को वोट मिलेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को हम बिहार में थे, जहां जनता ने मन बना लिया है कि वे एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएंगे। माहौल बहुत सकारात्मक है, विकास और सुशासन पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण बिहार में विकास साफ दिखाई दे रहा है। जनता जनार्दन के उत्साह, समर्थन और विश्वास से यह स्पष्ट है कि सुशासन और विकास को ध्यान में रखते हुए जनता एनडीए की सरकार चुनेगी।

उन्होंने कहा, "बिहार ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और जनता इसे जारी रखना चाहती है।"

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "एक तरफ राहुल गांधी की पार्टी है, दूसरी तरफ लालू यादव की पार्टी। सभी जानते हैं कि लालू यादव का शासन कैसा रहा।"

राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर अर्जुनराम मेघवाल ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यह चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का उम्मीदवार जल्द घोषित होगा, जबकि कांग्रेस को अभी तक कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस का विषय तो अलग ही है। नरेश मीणा हैं, प्रमोद भाया जैन हैं, लेकिन हमारा उम्मीदवार जीत दर्ज करेगा। अंता उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है।"

अर्जुनराम मेघवाल ने दीपावली के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत अभियान और 'लोकल फॉर वोकल' थीम को बढ़ावा देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि इस बार दीपावली का उत्सव आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने के संदेश के साथ मनाया जाएगा। मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि वे स्थानीय उत्पादों को खरीदकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार का राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का यह बयान दिखाता है कि एनडीए अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटा है। जनता का समर्थन और विकास की बातें इस बार चुनावी माहौल को और भी रोचक बनाएंगी।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अर्जुनराम मेघवाल ने बिहार के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि बिहार में विकास को वोट मिलेंगे और जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएगी।
अंता विधानसभा उपचुनाव में कौन जीतेगा?
अर्जुनराम मेघवाल ने विश्वास जताया है कि भाजपा इस चुनाव को जीतेगी।
दीपावली के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत अभियान का क्या महत्व है?
यह अभियान आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने का संदेश देता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले