क्या अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास किया?

Click to start listening
क्या अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास किया?

सारांश

जालंधर में अरविंद केजरीवाल ने बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का शिलान्यास किया। यह कदम पंजाब में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। जानें इस परियोजना के महत्व और इसे कैसे लागू किया जाएगा।

Key Takeaways

केजरीवाल ने जालंधर में बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। परियोजना का बजट पाँच हजार करोड़ रुपये है। यह २४ घंटे बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करेगा। नई केबलें और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। पंजाब में लोग मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं।

जालंधर, ८ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पंजाब के जालंधर में बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर केजरीवाल ने बताया कि यह कदम राज्य के बिजली नेटवर्क को आधुनिक बनाने और पूरे पंजाब में २४ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रोशन पंजाब पहल के तहत उठाया गया है।

आप संयोजक ने कहा कि अब पंजाब में २४ घंटे बिजली का सपने साकार होने वाला है। पाँच हजार करोड़ की लागत से विकसित होने वाले इस बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के तहत २५ हजार किलोमीटर की नई केबलें लगाई जाएंगी। ८ हजार नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। ७७ नए सब स्टेशन का निर्माण होगा और २०० सब स्टेशन का ओवरहाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण प्रणाली अत्याधुनिक होगी, जिसे एक कंट्रोल रूम से एक बटन पर नियंत्रित किया जा सकेगा। अगले १ साल में पूरे पंजाब में २४ घंटे मुफ्त बिजली उपलब्ध होने लगेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब में बिजली की कमी नहीं है, समस्या पुराने और जर्जर ट्रांसमिशन-डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की है, जिस पर पिछले ७५ साल में किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

अब आम आदमी पार्टी की सरकार १ साल के भीतर इस पूरी व्यवस्था को नया रूप देने जा रही है, जिसके बाद पंजाब का हर घर २४ घंटे बिजली से रोशन होगा। उन्होंने कहा कि देश की किसी भी राज्य सरकार या केंद्र सरकार ने शायद यह सोचा भी नहीं था कि २४ घंटे बिजली देना संभव है।

उन्होंने कहा कि उनकी सोच इतनी दूर तक नहीं पहुंचती। लेकिन आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली में करके दिखाया और अब पंजाब में भी ऐसा कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के करीब ९० प्रतिशत लोग मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं। किसानों को दिन में ८ घंटे बिना कट बिजली मिल रही है। इस कड़ी में अब ५ हजार करोड़२४ घंटे बिजली पहुंचना संभव होगा।

Point of View

बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि हर नागरिक को 24 घंटे बिजली मिले। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो पिछले 75 वर्षों से उपेक्षित मुद्दों को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
NationPress
30/04/2026

Frequently Asked Questions

अरविंद केजरीवाल ने कहाँ बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास किया?
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के जालंधर में बिजली परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
यह परियोजना कितने बजट में बनाई जा रही है?
यह परियोजना पाँच हजार करोड़ रुपये के बजट में बनाई जा रही है।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पंजाब में २४ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
इस नेटवर्क में कितनी नई केबलें लगाई जाएंगी?
इस नेटवर्क के तहत २५ हजार किलोमीटर नई केबलें लगाई जाएंगी।
क्या पंजाब के लोग मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं?
हाँ, आज पंजाब के करीब ९० प्रतिशत लोग मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं।
Nation Press