क्या भांग के बीज नशे का ही नहीं, औषधीय गुणों के भी पावर हाउस हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भांग के बीज नशे का ही नहीं, औषधीय गुणों के भी पावर हाउस हैं?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि भांग के बीज सिर्फ नशे के लिए नहीं, बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं? इसके स्वास्थ्य लाभ आपको हैरान कर देंगे। जानिए इसके अद्भुत गुणों के बारे में!

मुख्य बातें

भांग के बीज में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं।
ये पूर्ण प्रोटीन स्रोत हैं।
फाइबर पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है।
हार्मोनल संतुलन त्वचा के लिए फायदेमंद हैं।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भांग (विजया) का नाम सुनते ही कई लोग इसे नशे से जोड़कर देखते हैं, लेकिन वास्तव में इसके बीज यानी हेंप सीड्स स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। यह कोई साधारण बीज नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का भंडार है। आयुर्वेद, पारंपरिक चिकित्सा और आधुनिक विज्ञान ने भी इसके औषधीय गुणों को स्वीकार किया है।

भांग के बीज में लगभग 30 प्रतिशत तक गुड फैट्स होते हैं, जिनमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड प्रमुख हैं। इनमें गामा-लिनोलेनिक एसिड भी पाया जाता है, जो इंफ्लेमेशन को कम करने और हार्मोनल संतुलन बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इनमें विटामिन ई, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

भांग के बीज को पूर्ण प्रोटीन स्रोत माना जाता है, क्योंकि इनमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। इनकी कुल कैलोरी का 30 प्रतिशत उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन से आता है, जो चिया सीड और अलसी जैसे अन्य बीजों से अधिक है। यह विशेष रूप से शाकाहारियों और एथलीट्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

भांग के बीज में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं। ये पाचन तंत्र को साफ रखते हैं, आंतों को मजबूत बनाते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। फाइबर ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है, जिससे मोटापा और डायबिटीज का खतरा कम होता है।

भांग के बीजों में पाया जाने वाला अमीनो एसिड आर्जिनिन शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और रक्तचाप कम करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड हृदय को स्वस्थ रखते हैं और मस्तिष्क को उम्र संबंधी समस्याओं जैसे अल्जाइमर और डिमेंशिया से बचाते हैं। ये मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता को भी बेहतर बनाते हैं।

भांग के बीज पारंपरिक रूप से स्त्री रोग और हार्मोनल असंतुलन में उपयोग किए जाते रहे हैं। इनमें मौजूद फैटी एसिड और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हार्मोन के स्तर को संतुलित करते हैं। त्वचा के लिए भी ये बेहद फायदेमंद होते हैं। यह कोलेजन उत्पादन बढ़ाकर त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और एक्नेएक्जिमा जैसी समस्याओं में राहत देते हैं।

आप भांग के बीज को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे आप एक-दो चम्मच डायरेक्ट चबाकर खा सकते हैं। आप चाहें तो इन्हें भिगोकर स्मूदी में मिला सकते हैं या फिर चटनी, सलाद, ओट्स आदि में भी डाल सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आधुनिक विज्ञान में भी उनके लाभकारी गुणों को मान्यता दी गई है। यह एक महत्वपूर्ण जानकारी है जो हमें इस प्राकृतिक उत्पाद के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने में मदद करती है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भांग के बीज खाने के क्या लाभ हैं?
भांग के बीज में उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन, ओमेगा-3 और फाइबर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।
क्या भांग के बीज नशे के लिए होते हैं?
नहीं, भांग के बीज नशे का स्रोत नहीं हैं; वे पोषण से भरपूर होते हैं।
भांग के बीज का सेवन कैसे करें?
इन्हें सीधे चबाकर, स्मूदी में मिलाकर या सलाद में डालकर खा सकते हैं।
क्या भांग के बीज से वजन कम हो सकता है?
हाँ, इनमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।
भांग के बीज का सेवन किसे करना चाहिए?
ये विशेष रूप से शाकाहारियों, एथलीट्स और स्वास्थ्य जागरूक लोगों के लिए अच्छे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले