26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'तानाशाही का कोई स्थान नहीं'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'तानाशाही का कोई स्थान नहीं'

सारांश

हरियाणा विधानसभा में हंगामे के बीच भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस नेताओं के हाउस अरेस्ट के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्पष्ट जवाब मांगा और कहा कि तानाशाही का कोई स्थान नहीं है।

मुख्य बातें

भूपेंद्र हुड्डा ने हाउस अरेस्ट के बारे में सवाल उठाया।
तानाशाही की आलोचना की गई।
कांग्रेस ने सदन में वॉकआउट किया।

चंडीगढ़, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन भी सदन में हंगामा जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के हाउस अरेस्ट पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, "यदि राज्य में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है और यह सरकार के निर्देश पर हुआ है, तो मुख्यमंत्री को सदन में इस बारे में बताना चाहिए। तानाशाही इस प्रकार नहीं चल सकती है। हरियाणा पुलिस ने हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट में डाल दिया है।"

इसके बाद उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने ट्रैफिक जाम पर संज्ञान लिया है। हमारे प्रदर्शन से किसी को भी परेशानी नहीं हुई। इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। किसी को भी हाउस अरेस्ट नहीं किया गया है।

इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ और कांग्रेस ने वॉकआउट कर दिया।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "अब कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन रोकने के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार की मदद में चंडीगढ़ पुलिस भी शामिल हो गई है। जिलों में हमारे नेताओं और साथियों को हाउस अरेस्ट किया गया है और कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उलजलूल नोटिस देकर हमारे अध्यक्ष और साथियों को रोकने की साजिश की जा रही है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का व्यवहार पूरी तरह से कायराना और तानाशाही है। जान लें, सत्ता स्थायी नहीं है, पर जनता की शक्ति हमेशा बलवान है और लोगों की आवाज को दबाने की सजा सत्ता के हुक्मरानों को अवश्य मिलेगी। कांग्रेस के साथी ना रुकेंगे, ना झुकेंगे।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का चंडीगढ़ में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था, लेकिन तानाशाही सरकार ने चंडीगढ़ आ रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया है। हम पूछना चाहते हैं कि क्या इस लोकतंत्र में मजदूर की आवाज उठाना गलत है? यदि यह गलत है, तो कांग्रेस पार्टी इसे बार-बार करेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें विपक्षी नेता ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। यह लोकतंत्र में स्वतंत्रता और अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक है कि सरकार जवाबदेह हो।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भूपेंद्र हुड्डा ने किस बात पर सरकार को घेरा?
भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाउस अरेस्ट के मुद्दे पर सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री से जवाब मांगा।
क्या हाउस अरेस्ट को लेकर हाई कोर्ट ने कुछ कहा है?
भूपेंद्र हुड्डा ने बताया कि हाई कोर्ट ने ट्रैफिक जाम पर संज्ञान लिया है और प्रदर्शन से किसी को परेशानी नहीं हुई।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पुलिस पर क्या आरोप लगाया?
रणदीप सुरजेवाला ने चंडीगढ़ पुलिस पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सहयोग करने का आरोप लगाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले