क्या आजम खान को मिली सजा पर भूपेंद्र चौधरी का बयान, 'जैसी करनी, वैसी भरनी'?
सारांश
मुख्य बातें
लखनऊ, 18 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को पैन कार्ड के मामले में सपा नेता आजम खान को मिली सजा पर कहा कि ‘जैसी करनी, वैसी भरनी’।
पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर हो रही राजनीति की निंदा की और कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य केवल फर्जी मतदाताओं को चिह्नित कर उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित करना है, ताकि लोकतंत्र की स्थिरता बनी रहे। वर्तमान में कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेता इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। अगर किसी राजनीतिक दल को एसआईआर पर एतराज है, तो उन्हें चुनाव या अन्य संवैधानिक संस्था का दरवाजा खटखटाना चाहिए।
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस इस देश की सबसे पुरानी पार्टी है और उसे हर मुद्दे पर अपनी बात रखने का अधिकार है। स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति की हम निंदा करते हैं।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर कहा कि हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। जैसे ही केंद्र से मंजूरी मिलेगी, हम आगे बढ़ेंगे। हमारी तरफ से किए गए वादों को पूरा किया गया है और किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, और प्रदेश की जनता अब उस पर भरोसा नहीं कर रही है। कांग्रेस को अपने राजनीतिक चरित्र में बदलाव लाना होगा।
भूपेंद्र चौधरी ने टैरर अटैक से पहले आतंकवादी उमर द्वारा वीडियो जारी करने पर चिंता जताई। हमारी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
उन्होंने लालू प्रसाद यादव के परिवार की बेटी रोहिणी आचार्य के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार की निंदा की, यह बिल्कुल अस्वीकार्य है।