26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी कर रहा है बिहार? पीएम मोदी की 'भविष्यवाणी' का वीडियो वायरल!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी कर रहा है बिहार? पीएम मोदी की 'भविष्यवाणी' का वीडियो वायरल!

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बहुमत हासिल किया है। पीएम मोदी की भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है। जानिए इस चुनावी घड़ी में क्या कुछ खास हुआ है!

मुख्य बातें

एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है।
पीएम मोदी की भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है।
बिहार में पहले चरण में 65 प्रतिशत मतदान हुआ।

नई दिल्ली, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों पर मिले रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि महागठबंधन को बड़ा झटका लगने जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 85 सीटों और जेडीयू 75 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं राजद 36 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए की शानदार जीत की भविष्यवाणी की थी, जो शुक्रवार को रुझान आने के साथ ही सच साबित होती दिख रही है।

पीएम मोदी ने औरंगाबाद में रैली के दौरान लोगों से कहा था कि इस विधानसभा चुनाव में एनडीए की सबसे बड़ी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने 14 नवंबर के बाद विजय उत्सव की तैयारी करने का आह्वान किया। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चित हो रहा है।

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पीएम मोदी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''एनडीए अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत के लिए तैयार है- जैसे प्रधानमंत्री ने भविष्यवाणी की थी।''

इसके अलावा, पीएम मोदी ने जनसभा में इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 'जंगलराज वालों' के पास वह सब कुछ है जो नौकरी और निवेश के लिए खतरा है। ये (राजद समर्थक) खुले तौर पर कह रहे हैं कि 'भैया की सरकार' आएगी तो कट्टा, दोनाली और फिरौती, यही सब चलेगा। लेकिन बिहार में 'कट्टा सरकार' नहीं चाहिए।

पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान को लेकर कहा कि बिहार में अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता ने संभाल लिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 64 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जबकि दूसरे चरण में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां राजनीतिक समीकरण बदलते हैं। इस चुनावी प्रक्रिया ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे महत्वपूर्ण होती है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने बहुमत हासिल किया?
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने बहुमत हासिल किया है।
पीएम मोदी ने कब और कहाँ भविष्यवाणी की थी?
पीएम मोदी ने यह भविष्यवाणी औरंगाबाद में एक रैली के दौरान की थी।
बिहार में पहले चरण का मतदान प्रतिशत क्या था?
बिहार में पहले चरण में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले