10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया गया है? : राहुल गांधी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार को क्राइम कैपिटल बना दिया गया है? : राहुल गांधी

सारांश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के मौजूदा हालात की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को 'क्राइम कैपिटल' बना दिया है। गोपाल खेमका की हत्या ने बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। क्या बिहार को अब बदलाव की आवश्यकता है?

मुख्य बातें

राहुल गांधी ने भाजपा और नीतीश कुमार पर बिहार को 'क्राइम कैपिटल' बनाने का आरोप लगाया।
गोपाल खेमका की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
बिहार में अपराध का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय है।
सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
बिहार को एक नए दिशा की आवश्यकता है।

नई दिल्ली, 6 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया। गोपाल खेमका हत्याकांड को आधार बनाकर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को 'भारत की क्राइम कैपिटल' बना दिया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, "पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को 'भारत की क्राइम कैपिटल' बना दिया है। आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां 'नया नॉर्मल' बन चुका है- और सरकार पूरी तरह नाकाम।"

उन्होंने आगे लिखा, "बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती। हर हत्या, हर लूट, हर गोली - एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का - जहां डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है।"

ज्ञात हो कि शुक्रवार देर रात अपराधियों ने जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी। वारदात गांधी मैदान थाना क्षेत्र में रामगुलाम चौक के पास हुई। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस घटना से व्यवसायी गुस्से में हैं।

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने रविवार को दावा किया कि अगले एक-दो दिनों में इस हत्याकांड की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पटना और वैशाली जिलों में रात भर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करती रहीं। इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ जारी है। गोपाल खेमका पर गोली चलाने वाले हमलावर को घटनास्थल के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में लगे सीसीटीवी में भी ट्रैक किया गया है। हमलावर की मोटरसाइकिल की पहचान कर ली गई है, लेकिन हेलमेट पहनने के कारण उसके चेहरे की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार में अपराध की स्थिति क्या है?
बिहार में हाल के वर्षों में अपराध की दर में वृद्धि हुई है, खासकर हत्या और लूट की घटनाओं में।
राहुल गांधी ने किस मामले में भाजपा पर आरोप लगाया?
राहुल गांधी ने गोपाल खेमका हत्याकांड के संदर्भ में भाजपा और नीतीश कुमार पर आरोप लगाया।
बिहार की सरकार क्या कर रही है?
बिहार पुलिस ने इस मामले में विशेष जांच टीम का गठन किया है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले