3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने झुककर धन्यवाद दिया और गमछा लहराया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने झुककर धन्यवाद दिया और गमछा लहराया?

सारांश

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी ने गमछा लहराकर समारोह में जोश भरा। जानिए इस ऐतिहासिक पल के बारे में और क्या बोले मोदी!

मुख्य बातें

नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पीएम मोदी ने समारोह में गमछा लहराया।
26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें 3 महिलाएँ शामिल हैं।
नीतीश और मोदी का सहयोग बिहार के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

पटना, 20 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक और ऐतिहासिक क्षण को जीते हुए 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस विशेष समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

इस दौरान, पीएम मोदी का एक बार फिर देसी अंदाज देखने को मिला। जैसे ही शपथ ग्रहण समारोह समाप्त हुआ, वह कुछ देर के लिए गमछा लहराते हुए नजर आए। उन्हें ऐसा करते देख समारोह में उपस्थित लोग भी जोश और उत्साह से भर गए और पीएम मोदी को समर्थन देने लगे।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में उपस्थित लोगों के सामने कई बार झुककर आभार प्रकट किया।

मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बातचीत करते हुए उत्साहित नजर आए। चुनाव प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को भाई बताते हुए कहा था कि दो भाई (नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार) मिलकर आपकी सेवा, समृद्धि और स्वाभिमान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी का बिहारी अंदाज और गमछा लहराना लोगों को बहुत भाया था।

बिहार के लोगों ने इस जोड़ी को बहुत पसंद किया और एनडीए को भारी बहुमत देकर सत्ता सौंपी। इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इस मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं को भी शामिल किया गया है और नए चेहरों को भी स्थान दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीतीश कुमार ने कब और किस पद की शपथ ली?
नीतीश कुमार ने 20 नवंबर को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इस समारोह में कौन-कौन उपस्थित थे?
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह , और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे।
पीएम मोदी ने समारोह में क्या किया?
पीएम मोदी ने गमछा लहराते हुए जोश भरा और कई बार झुककर आभार व्यक्त किया।
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में कितने मंत्री शामिल हैं?
इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में 26 मंत्रियों ने शपथ ली है।
क्या इस मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल हैं?
हाँ, इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले