9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राजद की हालत डूबती नाव जैसी: मंत्री रामकृपाल यादव का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राजद की हालत डूबती नाव जैसी: मंत्री रामकृपाल यादव का बयान

सारांश

बिहार में महागठबंधन की हार के बाद राजद के नेता तेजस्वी यादव पर मंत्री रामकृपाल यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजद की स्थिति डूबती नाव जैसी है, जिस पर कोई भी सवार नहीं होना चाहता।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव की चुनावी हार के बाद कोलकाता जाना राजद की स्थिति को डूबती नाव के समान बताना बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ बढ़ते आरोप भाजपा द्वारा विकास के वादे राजद और कांग्रेस का भविष्य संदिग्ध

दानापुर, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर महागठबंधन की हार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार से कोलकाता जा रहे हैं। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए उन्हें ‘रणछोड़’ बताया है।

दानापुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि जब तेजस्वी यादव चुनाव हारते हैं, तब वे बिहार छोड़कर दूसरी जगह चले जाते हैं। वे मैदान छोड़कर भाग जाते हैं और चुनाव हारने के बाद जनता का सामना नहीं कर पाते हैं। इसीलिए उनकी पार्टी राजद की दुर्गति हो रही है। सत्ता से विपक्ष में आए और बहुत जल्द विपक्ष से भी बाहर होने वाले हैं। राजद और कांग्रेस को बिहार में कोई भविष्य नहीं है। इसीलिए बड़े पैमाने पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई है।

उन्होंने राजद को डूबती हुई नाव बताते हुए कहा कि यह ऐसी नाव है, जिस पर कोई बैठना नहीं चाहता। सभी लोग अपनी जान बचाने और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए छोड़-छोड़ कर भाग रहे हैं।

बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वर्तमान विधायकों के टिकट काटे जाने पर रामकृपाल यादव ने कहा कि बंगाल की दीदी ममता जाने वाली हैं और उनके जाने का समय तय हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में आतंक, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का राज चलता रहा है, लेकिन अब बंगाल की जनता को टीएमसी सरकार से मुक्ति मिलने वाली है। वह दिन अब दूर नहीं हैं। लोगों को वोट का जो अधिकार मिला है, उसका इस्तेमाल कर वोटर्स ने बड़े-बड़े धुरंधरों को उखाड़ कर फेंक दिया है। बंगाल में ममता बनर्जी ने अपनी सरकार में तानाशाही की। दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या करवाई। किसी को बोलने की इजाजत न देना और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करना ही ममता बनर्जी की असली पहचान रही है। अब वक्त आ गया है कि बंगाल की जनता इस तानाशाही सरकार को उखाड़कर फेंक दे।

भाजपा का जिक्र करते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि बंगाल में परिवर्तन होगा, भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी। वर्षों तक जो लोग शोषण का शिकार रहे हैं, भाजपा की सरकार में उन्हें मुक्ति मिलेगी। भाजपा की सरकार बंगाल को विकास की पटरी पर लेकर आएगी, वहां अमन और शांति बहाल करने का काम करेगी। बंगाल को अन्य राज्यों की तरह का विकास मॉडल देगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव का कोलकाता जाना क्यों है?
तेजस्वी यादव बिहार में राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कोलकाता जा रहे हैं।
रामकृपाल यादव ने राजद को किस तरह की नाव बताया?
रामकृपाल यादव ने राजद को 'डूबती हुई नाव' बताया है, जिस पर कोई भी बैठना नहीं चाहता।
बंगाल में ममता बनर्जी की स्थिति क्या है?
रामकृपाल यादव के अनुसार, ममता बनर्जी की स्थिति भी कमजोर हो रही है और जनता को टीएमसी सरकार से मुक्ति मिलने वाली है।
भाजपा बंगाल में क्या बदलाव लाएगी?
रामकृपाल यादव ने कहा कि भाजपा बंगाल में सरकार बनाकर विकास और शांति लाएगी।
राजद और कांग्रेस का भविष्य क्या है?
रामकृपाल यादव के अनुसार, राजद और कांग्रेस का बिहार में कोई भविष्य नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले