25 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के चतरा में 14 वर्षीय सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर की रहस्यमय हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के चतरा में 14 वर्षीय सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर की रहस्यमय हत्या हुई?

सारांश

झारखंड के चतरा में 14 वर्षीय सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर अयान खान का शव मिला। उसकी रहस्यमय मौत से क्षेत्र में चिंता फैल गई है। क्या यह हत्या है या कोई दुखद सड़क हादसा? इस घटना की जांच जारी है और स्थानीय लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं।

मुख्य बातें

अयान खान की रहस्यमय मौत ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू की है।
स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर इस घटना पर चर्चा कर रहे हैं।
मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
अयान की लोकप्रियता ने उसे एक अलग पहचान दी थी।

चतरा, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के चतरा जिले में एक उभरते हुए सोशल मीडिया कलाकार की रहस्यमय मौत ने क्षेत्र में हलचल मचा दी है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मनातू-इमामगंज मुख्य मार्ग पर दुल्की पुल के पास 14 वर्षीय अयान खान का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान चरका खुर्द निवासी अयान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अयान सोशल मीडिया पर रील बनाकर बहुत लोकप्रिय हो गया था। उसके पास खुद का मोबाइल फोन नहीं था, लेकिन वह अपने दोस्तों के फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करता था। मंगलवार सुबह दुल्की पुल के पास सड़क किनारे उसका शव देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों ने बताया कि अयान के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के गहरे निशान हैं, जिससे मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठ रहे हैं। शव के चारों ओर खून फैला हुआ था। पंचायत समिति सदस्य इस्तियाक खान ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन बदहवासी की हालत में मौके पर पहुंचे।

स्थानीय मुखिया रामजी पासवान ने आशंका जताई है कि घने कोहरे के कारण किसी अज्ञात बड़े वाहन की चपेट में आने से अयान की मौत हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सिर पर गंभीर चोट के निशान मामले को संदिग्ध बनाते हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अयान की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह सामान्य, मिलनसार स्वभाव का था।

प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यह सड़क हादसा है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगा। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल अयान की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर शोक और सवालों की बाढ़ है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना सामाजिक मीडिया के प्रभाव और युवा जीवन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे युवा सुरक्षित रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्षम हों।
RashtraPress
25 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अयान खान की मौत कैसे हुई?
अयान खान की मौत की परिस्थितियाँ अभी संदिग्ध हैं। पुलिस जांच कर रही है कि यह सड़क हादसा था या हत्या।
क्या अयान सोशल मीडिया पर लोकप्रिय था?
हां, अयान सोशल मीडिया पर रील बनाकर काफी लोकप्रिय हो गया था।
पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों की क्या प्रतिक्रिया है?
स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं और इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं।
क्या कोई संदिग्ध है?
अभी तक कोई संदिग्ध नहीं है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले