2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के संदेह में महिला की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के संदेह में महिला की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार

सारांश

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादू-टोना के संदेह में एक महिला की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें मृतका का पति भी शामिल है। जानिए इस घटना के पीछे की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

जादू-टोना के शक में हत्या का मामला चार आरोपी गिरफ्तार, जिनमें पति भी शामिल है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की महिला की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता की आवश्यकता

जशपुर, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर जादू-टोना के संदेह में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गट्टी महुवा में 48 वर्षीय गोईदी बाई का शव उसके घर में संदिग्ध स्थिति में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की मौत उसके गुप्तांग में गंभीर चोट के कारण हुई है, जिसके चलते पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका पर जादू-टोना करने का शक था। इसी संदेह के चलते पति ठूपन राम, उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम, और सुरन्ती बाई ने मिलकर महिला पर हमला किया और लकड़ी के डंडे से गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद, आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और उस पर कंबल डाल दिया।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला की निर्मम हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सुनील राम सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को संदेह था कि महिला ने जादू-टोना किया है, जिसके कारण उनके बच्चे नहीं हो रहे हैं। साथ ही, सुनील राम को यह भी संदेह था कि उनके पिता की कैंसर से मौत का कारण भी इसी महिला द्वारा किया गया कथित जादू-टोना है। हत्या का मामला दर्ज करने के बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

और इससे यह स्पष्ट होता है कि हमें समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई आवश्यक है ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति न हो।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस हत्या का मुख्य कारण क्या था?
हत्या का मुख्य कारण जादू-टोना के संदेह में किया गया हमला था।
पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मृतका का पति भी शामिल है।
क्या हत्या के पीछे कोई खास कारण बताया गया?
आरोपियों को संदेह था कि महिला के जादू-टोना के कारण उनके बच्चे नहीं हो रहे थे।
क्या पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई की?
हां, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस घटना ने समाज पर क्या प्रभाव डाला है?
यह घटना समाज में अंधविश्वास और हिंसा के मुद्दे को उजागर करती है, जिससे जागरूकता की आवश्यकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले