10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आजमगढ़ में सीएम योगी की नई शुरुआत: स्वागत का नया दौर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आजमगढ़ में सीएम योगी की नई शुरुआत: स्वागत का नया दौर

सारांश

आजमगढ़ में सीएम योगी ने दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन किया, कहा पहले आजमगढ़ के नाम पर कमरा नहीं मिलता था, अब स्थिति बदल चुकी है।

मुख्य बातें

सीएम योगी ने आजमगढ़ में दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन किया।
पहले आजमगढ़ के नाम पर कमरा नहीं मिलता था, अब स्वागत होता है।
महिलाओं का आत्मनिर्भर होना महत्वपूर्ण है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से यात्रा का समय कम हुआ है।
राजनीतिक विकास के लिए भाजपा का एजेंडा है 'देश प्रथम'।

लखनऊ, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आजमगढ़ में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल या धर्मशाला में कमरा नहीं देते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल चुकी है। अब कोई रोकने वाला नहीं, बल्कि स्वागत करने वाला है।

उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए यह सवाल उठाया कि क्या पूर्व की सरकारें ऐसा कर पातीं, जो रामभक्तों पर गोली चलाने का काम करती थीं। मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश को विकास, सम्मान और आस्था के नए दौर का प्रतीक बताया।

समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सैफई तक विकास कार्य को सीमित रखने वाली इस पार्टी को आजमगढ़ दिखाई नहीं देता, जो बार-बार उसके प्रत्याशी को जिताता है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मैं मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की अध्यक्ष नीरज और उनसे जुड़ी 56 हजार से अधिक बहनों का दिल से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने वह कर दिखाया, जो दूसरों के लिए असंभव प्रतीत होता है। जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर होता है, और ऐसे ही आत्मनिर्भर परिवार समाज की मजबूत कड़ी बनते हैं। जब ये कड़ियां आपस में जुड़ती हैं, तो राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार होती है और विकसित भारत का सपना साकार होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी ने आजमगढ़ में इस कार्यक्रम की प्रगति के बारे में बताया, तब शुरुआत में लोगों को संदेह था, लेकिन आज 1.70 लाख लीटर दूध का कलेक्शन, किसानों और गोपालकों को 55 रुपए प्रति लीटर का उचित मूल्य तथा बिना मिलावट गुणवत्ता की गारंटी ने इस मॉडल की सफलता को सिद्ध कर दिया है। इससे अन्नदाता और गोपालक आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी और मजबूत हो रही है।

सीएम ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण से आज आजमगढ़ से लखनऊ की दूरी घटकर ढाई से पौने तीन घंटे रह गई है, जबकि पहले 6 घंटे लगते थे। गोरखपुर अब डेढ़ घंटे से भी कम समय में पहुंचा जा सकता है, इसी तरह वाराणसी व प्रयागराज से कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है। पूर्व की सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति में महान योद्धा महाराज सुहेलदेव को भुला दिया था, लेकिन हमारी सरकार ने उनके नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित कर उन्हें सम्मान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिल के पुनरुद्धार के अलावा मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत तमसा गार्डन एन्क्लेव आवासीय योजना को स्वीकृति दी गई है, जिसके तहत 2000 से अधिक भूखंडों का विकास किया जाएगा। सरकार द्वारा आजमगढ़ में विकसित की जा रही आवासीय योजना के अंतर्गत प्लॉटों के साथ कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, पार्क, ओपन जिम, बैंक, स्कूल, अस्पताल, विद्युत सब स्टेशन और सामुदायिक केंद्र सहित सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी प्रदेश की पांचवीं ऐसी इकाई बन गई है, जो महिला स्वावलंबन का सशक्त उदाहरण है। वर्ष 2019 में झांसी में शुरू हुई बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी से आज 72 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर सैकड़ों करोड़ के दुग्ध संग्रहण और वितरण का कार्य कर रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है, जिसने 46 वर्ष पूरे कर 47वें वर्ष में प्रवेश किया है। 1980 में स्थापित इस दल ने 'देश प्रथम' के सिद्धांत पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, आजमगढ़, मऊ, बलिया व जौनपुर का विकास उनके एजेंडे में कभी नहीं रहा। जबकि भारतीय जनता पार्टी का पहला एजेंडा देश प्रथम है।

-- राष्ट्र प्रेस

विकेटी/एमएस

संपादकीय दृष्टिकोण

जो पूर्व की सरकारों की तुलना में एक सकारात्मक बदलाव है।
RashtraPress
10 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आजमगढ़ में दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन कब हुआ?
आजमगढ़ में दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन 6 अप्रैल को हुआ।
सीएम योगी ने आजमगढ़ में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
आजमगढ़ का विकास कैसे हो रहा है?
सीएम योगी ने बताया कि आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण और अन्य योजनाओं के माध्यम से विकास हो रहा है।
महिलाओं की भागीदारी का क्या महत्व है?
महिलाओं का आत्मनिर्भर होना समाज की मजबूत कड़ी है, जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है।
बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का क्या महत्व है?
यह कंपनी महिला स्वावलंबन का एक सफल उदाहरण है और इसके माध्यम से हजारों महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले