4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी को एफआईआर की कॉपी मिलेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी को एफआईआर की कॉपी मिलेगी?

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने पुलिस को अहम निर्देश दिए हैं। आरोपी राजेश भाई सकारिया को एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। जानें इस मामले की पूरी जानकारी और क्या है पुलिस की प्रतिक्रिया।

मुख्य बातें

दिल्ली पुलिस को एफआईआर की कॉपी आरोपी को देनी होगी।
यह मामला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करता है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

नई दिल्ली, २५ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपी राजेश भाई सकारिया को एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई जाए।

अदालत ने यह स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णय के अनुसार किसी भी आरोपी को एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराना उसका अधिकार है। इस आधार पर आरोपी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आदेश दिया कि उसे एफआईआर की कॉपी दी जाए।

हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोपी की अर्जी का कड़ा विरोध किया। पुलिस की ओर से कहा गया कि इस मामले में दर्ज एफआईआर को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है और इसकी प्रति साझा करने से जांच और अन्य पहलुओं पर असर पड़ सकता है। पुलिस ने अदालत से आरोपी की याचिका को खारिज करने की मांग भी की।

दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि यदि आरोपी यह लिखित आश्वासन देता है कि एफआईआर की प्रति किसी और व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं की जाएगी, तो इसे उसके साथ साझा किया जा सकता है।

बता दें कि एक जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया गया था। साप्ताहिक 'जन सुनवाई' के दौरान एक व्यक्ति अचानक बाहर आया और मुख्यमंत्री पर एक भारी वस्तु फेंकी, जिसके कारण रेखा गुप्ता जमीन पर गिर गई थीं। इस मामले में पुलिस ने राजेश भाई सकारिया और उसके साथ तहसीन सैय्यद को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि राजेश और तहसीन दोनों डॉग लवर हैं और लगातार संपर्क में थे। पूछताछ में तहसीन ने स्वीकार किया कि उसे राजेश की पूरी प्लानिंग की जानकारी थी।

दिल्ली पुलिस ने राजकोट निवासी राजेश खिमजी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह मामला न केवल कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे राजनीतिक नेता और उनके सुरक्षा तंत्र पर सवाल उठते हैं। हमें हमेशा सच्चाई और न्याय की रक्षा करनी चाहिए।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपी को एफआईआर की कॉपी दी जाएगी?
हां, कोर्ट ने आरोपी को एफआईआर की कॉपी देने का आदेश दिया है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने एफआईआर को संवेदनशील बताया और उसकी प्रति साझा करने का विरोध किया।
क्या आरोपी ने अपनी योजना का खुलासा किया?
हाँ, पूछताछ में आरोपी के साथी ने योजना की जानकारी दी थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले