10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली में ईंधन की भरपूर आपूर्ति, सरकार ने अफवाहों को नकारा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली में ईंधन की भरपूर आपूर्ति, सरकार ने अफवाहों को नकारा

सारांश

दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और PNG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है, ताकि अनावश्यक घबराहट या जमाखोरी से बचा जा सके।

मुख्य बातें

दिल्ली में ईंधन की कोई कमी नहीं है।
सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से हो रही है।
गैस चोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई होगी।
सप्लाई चेन सामान्य काम कर रही है।

नई दिल्ली, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली सरकार ने बुधवार को यह स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल, डीजल, घरेलू एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है और किसी भी ईंधन की कमी नहीं है। सरकार ने जनता से अनुरोध किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट या जमाखोरी से बचें।

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर चीफ सेक्रेटरी ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें फूड, सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स विभाग, दिल्ली पुलिस, रेवेन्यू विभाग, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और विभिन्न ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में मध्य पूर्व में युद्ध जैसी स्थितियों के चलते एलपीजी की सप्लाई प्रभावित होने की अफवाहों पर चर्चा की गई।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 9 मार्च 2026 को जारी आदेश में घरेलू पीएनजी और सीएनजी को प्राथमिकता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। दिल्ली में घरेलू पीएनजी की कोई कमी नहीं है। उद्योग क्षेत्र के लिए भी सप्लाई में बदलाव के बाद अब लगभग 80 प्रतिशत क्षमता बहाल हो चुकी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पुष्टि की है कि दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी का स्टॉक पर्याप्त है और सप्लाई चेन सामान्य रूप से कार्य कर रही है।

हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, लेकिन बुकिंग के बाद औसतन 2-3 दिनों में सिलेंडर डिलीवरी हो रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई के लिए कंपनियों ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक में गैस चोरी, ब्लैक मार्केटिंग या जमाखोरी के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। दिल्ली पुलिस और रेवेन्यू विभाग को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने दोहराया कि राजधानी में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अफवाहों से प्रभावित न हों।

चीफ सेक्रेटरी ने सभी विभागों को निरंतर मॉनिटरिंग करने और जनता को सही जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया, प्रेस रिलीज और हेल्पलाइन के माध्यम से जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। दिल्ली सरकार ने आश्वासन दिया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह एक सकारात्मक संकेत है। सरकार का यह प्रयास निश्चित रूप से अफवाहों के दौर में आवश्यक है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कमी है?
नहीं, दिल्ली सरकार ने पुष्टि की है कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य है।
क्या एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी में कोई देरी हो रही है?
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का अंतराल बढ़ा है, लेकिन डिलीवरी औसतन 2-3 दिनों में हो रही है।
सरकार ने अफवाहों के बारे में क्या कहा है?
सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराहट से बचने की अपील की है।
क्या गैस चोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई की जाएगी?
हां, बैठक में गैस चोरी और ब्लैक मार्केटिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
क्या दिल्ली में PNG की कमी है?
नहीं, दिल्ली में घरेलू PNG की कोई कमी नहीं है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले