29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली में ड्रेनों की सफाई के लिए नई तकनीक का आगाज, जलभराव से मिलेगी राहत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली में ड्रेनों की सफाई के लिए नई तकनीक का आगाज, जलभराव से मिलेगी राहत

सारांश

दिल्ली में ड्रेनों की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग शुरू किया गया है। जलभराव की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है।

मुख्य बातें

आधुनिक मशीनें ड्रेनों की सफाई में तेजी लाएंगी।
जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
दिल्ली सरकार स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध है।
प्रोजेक्ट के तहत नए जल निकासी तंत्र का निर्माण किया जा रहा है।
यह पहल स्थानीय निवासियों के जीवन को बेहतर बनाएगी।

नई दिल्ली, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली, जो कि देश की राजधानी है, में यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने की दिशा में ड्रेनों की सफाई का कार्य अब मिशन मोड में चल रहा है। शुक्रवार को बडुसराय पुल और पंखा रोड ड्रेन में नई पानी और जमीन दोनों पर चलने वाली खुदाई मशीनें (लॉन्ग और शॉर्ट बूम) का उपयोग प्रारंभ किया गया।

ये आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें ड्रेनों और जलाशयों में जमा सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाने में सक्षम हैं, जिससे सफाई का कार्य अधिक तेज और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। इससे पानी का प्रवाह बेहतर होगा, ड्रेनों की सफाई में तेजी आएगी और जलभराव की समस्या को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। आसपास के क्षेत्रों को भी इससे राहत मिलेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में पंखा रोड ड्रेन पर डिसिल्टिंग के लिए मशीन का जलावतरण किया गया। इन आधुनिक मशीनों के जरिए पंखा रोड के नालों की सफाई का कार्य शीघ्रता और बेहतर तरीके से किया जाएगा। साथ ही, यह प्रणाली दिल्ली के जल निकासी तंत्र को और मजबूत बनाने में भी सहायक होगी।

इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री और जनकपुरी के विधायक आशीष सूद ने कहा कि स्वच्छ और जलभराव-मुक्त दिल्ली के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। विधानसभा चुनाव के दौरान पंखा रोड का सौंदर्यीकरण, उसे स्वच्छ और कूड़ा-मुक्त बनाना तथा पंखा रोड ड्रेन की लंबित सफाई कराना एक प्रमुख वादा था।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस ड्रेन की सफाई नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय निवासियों को जलभराव और दुर्गंध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। आशीष सूद ने कहा कि सरकार बनने के बाद से ही इस वादे को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ड्रेन की नई दीवारों का निर्माण किया गया है और पहले १०० दिनों के भीतर ड्रेन की प्रारंभिक सफाई तथा एक हिस्से का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा किया गया।

आशीष सूद ने कहा कि अब ड्रेन के अंदर व्यापक ड्रेजिंग और सफाई का कार्य एमवीपीएस मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे नाले की गहराई बढ़ाई जा रही है और उसके अंदरूनी हिस्से का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही, सर्विस लेन पर साफ-सफाई कर उसे सुंदर हैंगिंग गार्डन और आधुनिक रोशनी से सजाने का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिमी दिल्ली की जनता से किया गया यह महत्वपूर्ण चुनावी वादा जल्द ही पूरा होगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने में भी मददगार होगा।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ड्रेनों की सफाई के लिए कौन सी मशीनें इस्तेमाल की जा रही हैं?
ड्रेनों की सफाई के लिए लॉन्ग और शॉर्ट बूम वाली खुदाई मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।
इस पहल से जलभराव की समस्या कैसे हल होगी?
आधुनिक मशीनें सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाने में सक्षम हैं, जिससे जल निकासी में सुधार होगा।
इस परियोजना के तहत कब काम शुरू हुआ?
यह परियोजना १३ मार्च को शुरू हुई जब पंखा रोड ड्रेन पर मशीन का जलावतरण किया गया।
इस सफाई अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का उद्देश्य यमुना को स्वच्छ बनाना और जलभराव की समस्या को कम करना है।
इस परियोजना में कौन-कौन से अधिकारी शामिल हैं?
इस परियोजना में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा मंत्री आशीष सूद और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले