29 अक्टूबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली: डाक विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली: डाक विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

सारांश

सीबीआई ने दिल्ली में डाक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। यह मामला भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की ओर इशारा करता है।

मुख्य बातें

सीबीआई की कार्रवाई: डाक विभाग के अधिकारी की गिरफ्तारी।
भ्रष्टाचार विरोधी कदम: रिश्वत मांगने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई।
भविष्य में पारदर्शिता: इससे अन्य अधिकारियों में जागरूकता बढ़ेगी।

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डाक विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महिपालपुर में स्थित एएमपीसी के पोस्ट अधीक्षक के रूप में की गई है।

सीबीआई के द्वारा शनिवार को जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि 17 अप्रैल को इस मामले में एक शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि इस अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से उनकी शाखा का ट्रांसफर रोकने और अवकाश (लीव) स्वीकृत करने के लिए 20 हजार रुपए की अवैध रिश्वत मांगी थी। बातचीत के दौरान सौदा 10 हजार रुपए में तय हुआ, जो कि कुल रिश्वत की रकम का आंशिक भुगतान बताया गया।

जांच एजेंसी ने आगे कहा कि सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि के बाद 17 अप्रैल को जाल बिछाया और आरोपी को उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया, जब वह शिकायतकर्ताओं से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था और उसे स्वीकार कर रहा था। सीबीआई की टीम ने मौके पर ही आरोपी पोस्ट अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इससे पहले, 8 अप्रैल को सीबीआई ने तमिलनाडु के रानीपेट में जीएसटी विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान येल्लामिली रिंकेश (सुपरिंटेंडेंट) और रामकेश मीणा (इंस्पेक्टर) के रूप में हुई है। सीबीआई के अनुसार, सुपरिंटेंडेंट ने एक करदाता से जीएसटी रजिस्ट्रेशन क्लियर करने के लिए रिश्वत मांगी थी। इस मामले में जांच के दौरान इंस्पेक्टर की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दिखाती है कि सरकारी विभागों में अनुशासन और पारदर्शिता की कितनी आवश्यकता है। सीबीआई की इस कार्रवाई से उम्मीद है कि अन्य अधिकारी भी सीख लेंगे और भ्रष्टाचार की प्रवृत्तियों को छोड़ने का प्रयास करेंगे।
RashtraPress
29 अक्टूबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सीबीआई ने किस अधिकारी को गिरफ्तार किया?
सीबीआई ने डाक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान महिपालपुर स्थित एएमपीसी के पोस्ट अधीक्षक के रूप में हुई है।
अधिकारी पर क्या आरोप है?
अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ताओं से रिश्वत मांगकर उनके ट्रांसफर और अवकाश को रोकने का प्रयास किया।
क्या कार्रवाई की गई है?
अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।
क्या यह मामला पहले भी सामने आया था?
जी हाँ, इससे पहले भी सीबीआई ने तमिलनाडु में जीएसटी विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था।
सीबीआई की कार्रवाई पर क्या कहना है?
सीबीआई की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सकारात्मक कदम है जो सरकारी विभागों में अनुशासन को बढ़ावा देगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले