17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या धनबाद में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से नवजात की चोरी हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या धनबाद में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से नवजात की चोरी हुई?

सारांश

धनबाद में नवजात शिशु की चोरी की घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर किया है। परिजनों ने हंगामा कर पुलिस को बुलाया। क्या यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है?

मुख्य बातें

नवजात की चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है।

धनबाद, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के धनबाद में स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में शनिवार-रविवार की रात को एक नवजात शिशु की चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर नवजात के परिजनों ने रविवार को अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस को बुलाया गया।

जानकारी के अनुसार, धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे गांव के निवासी शालिग्राम मरांडी ने अपनी पत्नी सरिता मरांडी को 24 दिसंबर को प्रसव के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया था। 25 दिसंबर को सरिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। शनिवार की रात लगभग आठ बजे, सरिता अपने नवजात और अन्य बच्चों के साथ गायनी वार्ड में थी। इसी दौरान, नर्स की वेशभूषा में एक महिला वार्ड में आई और बच्चे की जांच कराने की बात कही।

परिजनों के अनुसार, सरिता की सास बच्चे को गोद में लेकर उस महिला के साथ वार्ड से बाहर निकली। बाहर पहुंचने पर, कथित नर्स ने नवजात को अपनी गोद में ले लिया और सरिता तथा उसकी सास को तीसरी मंजिल पर बैठने को कहा। करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने पूरे अस्पताल में खोजबीन की, लेकिन न तो वह महिला मिली और न ही बच्चा। वार्ड की सिस्टर से पूछने पर बताया गया कि बच्चा जांच के लिए ले जाया गया है और जल्द ही मिल जाएगा। परिजन पूरी रात इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह तक कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह फिर पूछने पर बताया गया कि रात की ड्यूटी पर तैनात सिस्टर जा चुकी हैं। इसके बाद, परिजनों और अन्य लोगों ने जोरदार हंगामा किया। सूचना मिलने पर सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि नवजात के गायब होने का मामला सामने आया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. सुमन कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच चल रही है और सच्चाई सीसीटीवी जांच के बाद सामने आएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या नवजात की चोरी की घटना के लिए अस्पताल जिम्मेदार है?
इस घटना में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है।
क्या पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है?
जी हां, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले