डोंबिवली: प्रगति कॉलेज के चपरासी ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
सारांश
Key Takeaways
- डोंबिवली में कॉलेज की चौथी मंजिल से चपरासी ने आत्महत्या की।
- घटना कॉलेज के CCTV में रिकॉर्ड हुई।
- पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
- प्रवीण चौधरी का व्यक्तित्व तनावपूर्ण बताया गया।
- इस घटना ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को उजागर किया।
डोंबिवली, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोंबिवली पूर्व में गुरुवार को एक बड़ी चौंकाने वाली घटना घटित हुई। दत्तनगर क्षेत्र में स्थित प्रगति कॉलेज में एक लाइब्रेरी चपरासी ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को कॉलेज के सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया।
मृतक की पहचान ठाकुर्ली के खंबालपाड़ा क्षेत्र के निवासी प्रवीण चौधरी (42) के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से प्रगति कॉलेज में कार्यरत थे।
गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे, प्रवीण चौधरी अपने माता-पिता के साथ कॉलेज में प्राचार्य से चर्चा करने आए थे। बातचीत के दौरान, अचानक वे उठकर चौथी मंजिल की बालकनी की ओर दौड़ गए और नीचे कूद गए। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए।
घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा बनाकर जांच शुरू की।
रामनगर पुलिस के अनुसार, प्रवीण चौधरी का स्वभाव कुछ गर्म था और कॉलेज प्रशासन ने उन्हें पहले भी उनके कामकाजी व्यवहार को लेकर समझाया था। इसी संदर्भ में उनके परिवार को चर्चा के लिए कॉलेज बुलाया गया था।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि बातचीत के दौरान उन्हें अचानक गुस्सा आया और उन्होंने चौथी मंजिल से कूदने का निर्णय लिया।