27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चुनाव आयोग की सप्लीमेंट्री लिस्ट से उत्पन्न हुई समस्याएँ: शशि पांजा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चुनाव आयोग की सप्लीमेंट्री लिस्ट से उत्पन्न हुई समस्याएँ: शशि पांजा

सारांश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच, टीएमसी नेता शशि पांजा ने चुनाव आयोग पर सप्लीमेंट्री लिस्ट को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मतदाता लिस्ट में भारी अड़चनें आई हैं, जिससे सभी दलों में कन्फ्यूजन फैल गया है। जानें इस मुद्दे पर उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी होने से समस्याएँ उत्पन्न हुई हैं।
टीएमसी नेता शशि पांजा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।
मतदाता लिस्ट में कन्फ्यूजन बढ़ गया है।
रामनवमी पर टीएमसी धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगी।
भाजपा ने इसे राजनीतिक एजेंडा बना लिया है।

कोलकाता, २५ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान, विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट यानी पूरक मतदाता सूची जारी की है।

टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा कि यह पहली बार है जब सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की गई। मंगलवार को हम सभी ने दिनभर इस लिस्ट की छानबीन की। हमारी विधानसभा के किसी भी बूथ की लिस्ट नहीं खुल रही है। लोग मुझसे कह रहे थे कि मेरे बूथ की लिस्ट देखूं, लेकिन यह खुल ही नहीं रही है। बहुत सारी गलतफहमियाँ और कन्फ्यूजन उत्पन्न हो रही हैं। अभी तक स्थिति यही है। आगे चुनाव आयोग क्या निर्णय लेगा, यह हमें ज्ञात नहीं है।

उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव आयोग इस विषय में कोई अपडेट नहीं दे रहा है और लिस्ट सही तरीके से नहीं बनाई जा रही है। कुछ विधानसभाओं से जानकारी मिली है कि वहां लोग आधी-अधूरी लिस्ट देख पा रहे हैं।

टीएमसी नेता ने कहा कि सप्लीमेंट्री लिस्ट के माध्यम से चुनाव आयोग ने भारी अड़चन उत्पन्न की है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि सब कुछ किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव हो रहे हैं और मतदाता लिस्ट को लेकर सभी में असंमजस है।

उन्होंने रामनवमी की तैयारियों के बारे में बताया कि अन्नपूजा के बाद इस पर्व को मनाया जाएगा। रामनवमी के अवसर पर मेरी विधानसभा में कई कार्यक्रम होंगे। मैं इन कार्यक्रमों में काफी व्यस्त रहूंगी, इसलिए चुनावी प्रचार में भाग नहीं ले पाऊंगी। हर साल मैं रामनवमी के अवसर पर व्यस्त रहती हूं। दूसरी ओर, भाजपा रामनवमी के अवसर पर राजनीतिक रैलियाँ आयोजित करेगी और इसे एक राजनीतिक एजेंडा बनाएगी।

टीएमसी ने कहा कि हमारे लिए यह एक धार्मिक दिन है, लेकिन हमने देखा है कि भाजपा इस दिन उपद्रव करने का प्रयास करती है और नारेबाजी की जाती है। रामनवमी पर हम पूजा करते हैं, जो हर साल की जाती है। फिलहाल नवरात्रि चल रही है, और गुरुवार को नवमी भी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्न चिह्न लग रहा है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सप्लीमेंट्री लिस्ट क्या होती है?
सप्लीमेंट्री लिस्ट एक पूरक मतदाता सूची होती है, जिसमें नए या अपडेटेड मतदाता जानकारी शामिल होती है।
टीएमसी नेता शशि पांजा ने क्या कहा?
उन्होंने चुनाव आयोग की सप्लीमेंट्री लिस्ट को लेकर गंभीर चिंताएँ जताई हैं और इसे चुनावी प्रक्रिया में अड़चन का कारण बताया है।
रामनवमी पर टीएमसी का क्या कार्यक्रम है?
रामनवमी के अवसर पर टीएमसी ने कई धार्मिक कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
चुनाव आयोग का इस मुद्दे पर क्या कहना है?
चुनाव आयोग ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
पश्चिम बंगाल में चुनावी स्थिति क्या है?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता लिस्ट को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले