30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या फडणवीस को गजनवी बताने पर विधायक राम कदम ने सपकाल को दी नसीहत?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फडणवीस को गजनवी बताने पर विधायक राम कदम ने सपकाल को दी नसीहत?

सारांश

महाराष्ट्र में फडणवीस को गजनवी कहने पर विधायक राम कदम ने सपकाल को नसीहत दी। क्या यह राजनीतिक विवाद है?

मुख्य बातें

फडणवीस के खिलाफ विवादित बयान दिया गया।
राम कदम ने सपकाल को गंभीरता से पेश आने की सलाह दी।
उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा गया।

मुंबई, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गजनवी कहने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस पर भाजपा विधायक राम कदम ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी।

राम कदम ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "कांग्रेस के प्रांत अध्यक्ष को न तो उनका नेता पूछता है और न ही उनके कार्यकर्ता। वह सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। यदि वह देवेंद्र फडणवीस का नाम नहीं लेंगे, तो मीडिया भी उनसे सवाल नहीं पूछेगी। उन्हें गंभीरता से आना चाहिए।"

उन्होंने उद्धव ठाकरे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "ये वही उद्धव ठाकरे हैं जो रुद्राक्ष की माला पहनने की नाटकबाज़ी करते हैं। अयोध्या में जब भगवान राम के मंदिर का भूमि पूजन हो रहा था, तब उन्होंने उसका विरोध किया। ऐसे बयान देने वाले गांधी परिवार के पास जाकर बैठते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "उद्धव ठाकरे को यह दर्द है कि जैसे प्रयागराज की पवित्र भूमि पर महाकुंभ हुआ और कई रिकॉर्ड बने, वैसे ही महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में और भी बड़े रिकॉर्ड बनेंगे। यही बात उन्हें परेशान कर रही है।"

राम कदम ने कहा, "उद्धव ठाकरे का बयान एक हिंदू विरोधी बयान है। पेड़ों के नाम पर उन्होंने मेट्रो को रोकने का प्रयास किया। जो विकास चार साल पहले होना चाहिए था, वह अब हो रहा है। कुंभ में एक भी पेड़ नहीं काटा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। अगर गलती से कोई छोटा पेड़ काटा जाता है, तो उसके बदले कई पौधे लगाए जाते हैं। कुंभ और हिंदुत्व का विरोध उद्धव ठाकरे राजनीतिक कारणों से कर रहे हैं।"

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन असल मुद्दा विकास और जनहित का है। एक राष्ट्रीय संपादक के दृष्टिकोण से, यह आवश्यक है कि राजनीतिक नेता अपने बयानों में सावधानी बरतें।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राम कदम ने किस पर बयान दिया?
राम कदम ने हर्षवर्द्धन सपकाल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को गजनवी कहा था।
उद्धव ठाकरे पर राम कदम का क्या कहना था?
राम कदम ने उद्धव ठाकरे को नाटकबाज़ बताया और उनके राजनीतिक बयानों की आलोचना की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले