11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

गांधीनगर में आईपीएल सट्टेबाजी का मामला: आरोपी गिरफ्तार, 5.30 लाख की नकद राशि जब्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
गांधीनगर में आईपीएल सट्टेबाजी का मामला: आरोपी गिरफ्तार, 5.30 लाख की नकद राशि जब्त

सारांश

गांधीनगर में टाटा आईपीएल मैच के दौरान पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और 5.30 लाख रुपए सहित कई सामान बरामद किए गए। जानें इस मामले में और क्या है खास।

मुख्य बातें

गांधीनगर में आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5.30 लाख रुपए और अन्य सामग्री जब्त अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी निगरानी आरोपी का नेटवर्क संभवतः अन्य शहरों में फैला जुए और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

गांधीनगर, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात के गांधीनगर में टाटा आईपीएल मैच के दौरान पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 5.30 लाख रुपए और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन्फोसिटी सर्कल के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगा रहा है। इस सूचना के आधार पर एलसीबी-1 की टीम ने तुरंत छापा मारा और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। जांच में उसके पास से कई मोबाइल फोन, नकद राशि और एक कार जब्त की गई, जो वह सट्टेबाजी के लिए उपयोग कर रहा था।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान वीजापुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह गुजरात टाइटन्स के मैचों के दौरान लोगों से ऑनलाइन सट्टा लगवाता था और इस माध्यम से अवैध धन कमाता था। आरोपी विभिन्न तरीकों से ग्राहकों से संपर्क करके उन्हें मैच पर दांव लगाने के लिए प्रेरित करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में संदिग्ध चैट, लेन-देन के विवरण और सट्टेबाजी से जुड़े डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल था और उसका नेटवर्क अन्य शहरों में भी फैला हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुए और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। गांधीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के दौरान सट्टेबाजी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है कि कितने लोग इसमें शामिल हैं। जहां अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई है, इसके लिए टीम का गठन किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गांधीनगर में सट्टेबाजी के खिलाफ किस प्रकार की कार्रवाई हुई?
गांधीनगर में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ छापा मारा और एक आरोपी को गिरफ्तार किया, उसके पास से 5.30 लाख रुपए और अन्य सामग्री जब्त की गई।
क्या गिरफ्तार व्यक्ति का नेटवर्क अन्य शहरों में भी फैला है?
हाँ, प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि गिरफ्तार व्यक्ति का नेटवर्क अन्य शहरों में भी फैला हो सकता है।
पुलिस ने किस कानून के तहत मामला दर्ज किया है?
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुए और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गांधीनगर पुलिस का इस मामले पर क्या बयान है?
गांधीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आईपीएल जैसे आयोजनों के दौरान सट्टेबाजी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
इस मामले में कितने लोगों की संलिप्तता हो सकती है?
अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले