उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 220 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना 2.0 के तहत 220 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त

सारांश

गौतमबुद्धनगर में पीएम आवास योजना 2.0 के अंतर्गत 220 लाभार्थियों को पहली किस्त मिली। जानें इस योजना के लाभ और मुख्यमंत्री का योगदान।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का लाभ अब 220 लाभार्थियों को मिला है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त का वितरण किया।
योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को पक्का आवास प्रदान करना है।
डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को सीधे राशि मिली।
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।

गौतमबुद्धनगर, १६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) २.० के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के ९० हजार लाभार्थियों को एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से कुल ९०० करोड़ रुपये की पहली किस्त लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने घर का सपना साकार कर सकें। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद गौतमबुद्धनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में भी किया गया।

कार्यक्रम में जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक धीरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी ने जिले के चयनित २२० लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। लाभार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके अपने घर के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

जिलाधिकारी ने सभी लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलने पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ मिले। साथ ही आवास निर्माण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा कराया जाएगा।

प्रभारी परियोजना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी २.० के अंतर्गत आज जनपद के कुल २२० लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

इनमें नगर पंचायत जेवर के ११५, नगर पंचायत रबूपुरा के ५८, नगर पंचायत बिलासपुर के १८, नगर पंचायत दनकौर के १५ और नगर पंचायत जहांगीरपुर के १४ लाभार्थी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट अरविंद मिश्रा, सहकारिता विभाग से आलोक रंजन, शहर मिशन प्रबंधक शीला कुमारी, सिविल इंजीनियर पीयूष कुमार, जिला समन्वयक आकाश शर्मा, सामुदायिक आयोजक रविंद्र सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो सराहनीय है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 का उद्देश्य क्या है?
इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता देना है।
डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को कितनी राशि मिली?
लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की राशि मिली है।
इस योजना के तहत कुल कितने लाभार्थियों को लाभ मिला?
इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों को लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएगी।
कार्यक्रम में कौन-कौन से अधिकारी उपस्थित थे?
कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी, और अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले