गाजीपुर में पीएम आवास योजना के तहत 177 लाभार्थियों को मिली एक लाख की सहायता

Click to start listening
गाजीपुर में पीएम आवास योजना के तहत 177 लाभार्थियों को मिली एक लाख की सहायता

सारांश

गाजीपुर में पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 177 लाभार्थियों को एक लाख रुपए की सहायता राशि मिली। इस योजना के तहत उनके जीवन में आए बदलाव को जानें।

Key Takeaways

  • 177 लाभार्थियों को एक लाख रुपए की सहायता राशि मिली है।
  • इस योजना का उद्देश्य गरीबों को पक्के मकान बनाना है।
  • लाभार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।
  • यह योजना लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
  • आवेदन प्रक्रिया के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

गाजीपुर, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत 177 लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में एक लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में इन लाभार्थियों को पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। इस अवसर पर लाभार्थियों ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

इस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को इस योजना के लाभ लेने पर शुभकामनाएं दीं।

गाजीपुर में 177 लाभार्थियों को इस योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में एक लाख रुपए की सहायता राशि उनके खाते में भेजी गई है।

गाजीपुर के जिला पंचायत हाल में आयोजित कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों को पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रमाण पत्र सौंपे गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद सभी लाभार्थी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि पहले उनका मकान मड़ई, टिन शेड या कच्चा था, जिसके कारण बारिश में उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब उनके खाते में योजना का पैसा आ गया है और वे अपना मकान बनवाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अब बारिश आने में काफी समय है और इस बार उम्मीद है कि बारिश से पहले उनका मकान तैयार हो जाएगा, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि आज हमारे जनपद में डीबीटी के माध्यम से 177 लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे एक लाख रुपए की सहायता राशि दी गई है। मैं सभी लाभार्थियों से कहना चाहती हूं कि पीएम आवास योजना के अलावा कई अन्य योजनाएं भी हैं, जिनका लाभ उठाएं।

लाभार्थी मनोरमा ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत उन्हें बैंक खाते में सहायता राशि मिली है। उन्होंने बताया कि कच्चे मकान में रहना बहुत कठिनाई भरा था। अब सरकार की सहायता राशि मिलने से वह पक्का मकान बनाने में सक्षम होंगी। वे पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार व्यक्त करती हैं।

लाभार्थी रिंकी ने बताया कि पहले घर की स्थिति ठीक नहीं थी। बारिश में घर में पानी भर जाता था। पैसों की कमी के कारण मकान की मरम्मत नहीं कर पाती थीं, लेकिन अब पीएम मोदी की आवास योजना से मिली राशि से वह अपने घर को ठीक करेंगी और पक्के मकान में अपने परिवार के साथ रहेंगी। वे भी पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हैं।

Point of View

बल्कि यह दर्शाता है कि सरकार की योजनाएं कैसे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं।
NationPress
17/03/2026

Frequently Asked Questions

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 क्या है?
यह योजना शहरी क्षेत्रों में गरीबों को पक्के मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
लाभार्थियों को कितनी राशि मिली?
लाभार्थियों को एक लाख रुपए की सहायता राशि मिली है।
इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है जो कच्चे मकानों में रहते हैं और जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।
क्या यह राशि सीधे बैंक खाते में भेजी गई?
हाँ, यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है।
इस योजना में आवेदन कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया के लिए आपको स्थानीय प्रशासन से संपर्क करना होगा या सरकारी वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करनी होगी।
Nation Press