गाजियाबाद: दुष्कर्म के आरोपी चोर के पैरों में पुलिस ने मारी गोली
सारांश
Key Takeaways
- गाजियाबाद में दुष्कर्म और चोरी का मामला
- पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया
- आरोपी के पास से हथियार और नकदी बरामद
- बच्ची को सुरक्षित घर लौटाया गया
- समाज में सुरक्षा को लेकर चिंता
गाजियाबाद, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस बदमाश को पुलिस की गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं, और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू के रूप में हुई है। हाल ही में इसने एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था और उसके घर से चोरी भी की थी।
इंदिरापुरम एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने कनावनी पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक को देखा। जब पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, तो वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी और वह घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बदमाश ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसका नाम अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू है और वह गाजियाबाद की झुग्गियों में रहता है। वह रात में घरों में चोरी करने के लिए निकलता है। हाल ही में उसने इंदिरापुरम क्षेत्र की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में घुसकर 7 वर्षीय बच्ची को उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के विरोध करने पर, उसने उसे उसके घर पर छोड़ दिया, लेकिन उसके घर से चार्जिंग पर लगा हुआ मोबाइल फोन और 11,000 रुपये चोरी कर लिए। आरोपित के पास से एक तमंचा, कारतूस और नकदी भी बरामद हुई है।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। फिलहाल, अल्फाजुद्दीन के पैरों में गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।