गाज़ीपुर में किसानों की खुशी: पीएम-किसान की 22वीं किस्त का वितरण

Click to start listening
गाज़ीपुर में किसानों की खुशी: पीएम-किसान की 22वीं किस्त का वितरण

सारांश

गाज़ीपुर के किसानों ने पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त के वितरण पर खुशी जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस किस्त के तहत 18,640 करोड़ रुपए का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया है, जिससे किसानों को खेती में सहायता मिल रही है।

Key Takeaways

  • पीएम-किसान योजना ने किसानों को दी वित्तीय सहायता।
  • 22वीं किस्त में 18,640 करोड़ रुपए का वितरण।
  • किसान खाद और बीज खरीदने में इसका उपयोग कर सकते हैं।
  • आर्थिक मजबूती से खेती की जरूरतें पूरी होती हैं।
  • सरकारी योजनाएं किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं।

गाज़ीपुर, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी की। इस बार की किस्त गुवाहाटी से जारी की गई। इस योजना के तहत देश भर के 9.3 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,640 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई।

किस्त जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले के लाभार्थी किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। किसानों का कहना है कि इस राशि के मिलने के बाद वे खेती के लिए बीज और सिंचाई से जुड़े खर्चों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं, और यह योजना उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

गाज़ीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को दी जा रही यह सम्मान निधि उनके लिए बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय किसानों के लिए भले ही यह राशि छोटी लगे, लेकिन उनके लिए यह काफी मददगार साबित होती है।

किसान सम्‍मान निधि के लाभार्थी किसानों ने अपनी खुशी समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से साझा की। किसान अंजू चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से किसानों को बहुत सहूलियत मिलती है। योजना के तहत मिलने वाले पैसों का उपयोग किसान खाद और बीज खरीदने में करते हैं। उन्होंने बताया कि इस किस्त के जारी होने के बाद, देशभर के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहे हैं, हालांकि जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे परेशान हैं। विभाग द्वारा उनका पंजीयन कराया जा रहा है।

किसान विद्यानाथ चौबे ने बताया कि जिन किसानों ने फार्मर पंजीयन कराया है, उन्हें इस योजना का लाभ मिला है। इस राशि से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलती है और समय पर फसलों के लिए खाद और बीज उपलब्ध हो जाता है।

एफपीओ संचालक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि यह राशि भले ही छोटी हो, लेकिन इससे किसानों को समय पर खाद, बीज और सिंचाई की व्यवस्था करने में मदद मिल जाती है। धान की बोआई से पहले अगर दो हजार रुपये मिल जाते हैं तो किसान समय पर बीज खरीद पाते हैं।

उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने बताया कि जनपद गाज़ीपुर में 4 लाख 18 हजार से अधिक किसानों को पीएम-किसान की 22वीं किस्त प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत से अब तक किसानों को जो धनराशि मिली है, उसकी कल्पना एक सामान्य किसान पहले नहीं कर सकता था। इससे किसान खेती की तत्काल जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रहे हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने 22वीं किस्त जारी होने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के खाते में सीधे पैसा पहुंच रहा है, जिससे उन्हें पारदर्शी तरीके से लाभ मिल रहा है।

दूसरी तरफ, गुजरात के गांधीनगर के किसानों ने भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने पर खुशी जताई। उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए बताया कि केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकार ने हमें 60,000 रुपए सहायता राशि दी है। सरकार हमें सब्सिडी दे रही है। हमें जो भी सरकारी मदद मिल रही है, उसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद।

उल्‍लेखनीय है कि पीएम-किसान योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपए की सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का मानना है कि समय पर मिलने वाली यह राशि किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

Point of View

जो कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
NationPress
13/03/2026

Frequently Asked Questions

पीएम-किसान योजना क्या है?
पीएम-किसान योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
किसानों को इसमें कितनी राशि मिलती है?
इस योजना के तहत हर साल किसानों को कुल 6,000 रुपए की सहायता दी जाती है।
किस्त का वितरण कैसे होता है?
किस्त का वितरण डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किया जाता है।
किसान इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं?
किसान को योजना में पंजीकरण कराना होता है, जिसके बाद वे लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
क्या यह योजना सभी किसानों के लिए है?
यह योजना मुख्य रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए है।
Nation Press