26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कांग्रेस ने सम्राट अशोक का अपमान किया है? गिरिराज सिंह का तेजस्वी गठबंधन से अलग होने का आरोप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस ने सम्राट अशोक का अपमान किया है? गिरिराज सिंह का तेजस्वी गठबंधन से अलग होने का आरोप

सारांश

कांग्रेस और राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या बिहार का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है? जानिए इस मुद्दे के पीछे की सच्चाई और गिरिराज सिंह के विचार।

मुख्य बातें

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तेजस्वी यादव को कांग्रेस से अलग होने की सलाह दी गई है।
जीएसटी में सुधार गरीबों के हित में किया गया है।

नई दिल्ली, 7 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश का अपमान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि देश राहुल गांधी के इशारे पर चलेगा, तो यह बर्बाद हो जाएगा। राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं।

गिरिराज सिंह ने रविवार को राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "मैं राहुल गांधी, तेजस्वी और लालू यादव से पूछना चाहता हूँ कि वे बिहार का कितनी बार अपमान करेंगे? एसआईआर को लेकर सीएम स्टालिन से अभद्र टिप्पणी करवाई गई। सीएम रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाए और राहुल गांधी ने कश्मीर में क्या करवा दिया? कश्मीर में राहुल गांधी और फारुक अब्दुल्ला की सरकार है। भारत का 'अशोक स्तंभ' सिर्फ बिहार के सम्राट अशोक का स्तंभ नहीं है। इसे संविधान और पूरे देश ने अपनाया है।"

उन्होंने कहा, "कश्मीर से लेकर केरल और बिहार तक अभद्र बातें कही गईं और अब वे अशोक सम्राट पर आ गए हैं। राहुल गांधी ने 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने की बात कही, लेकिन अंत में 'बीड़ी बम' फोड़ा। कांग्रेस ने बिहारियों की तुलना 'बीड़ी बम' से की, लेकिन ये 'बीड़ी बम' ही उनका 'हाइड्रोजन बम' था।"

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव से कांग्रेस गठबंधन से अलग होने की मांग की। उन्होंने कहा, "अगर राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार का समर्थन करते हैं, तो तेजस्वी यादव को कांग्रेस से अलग होना चाहिए। इतना ही नहीं, राहुल गांधी को फारुक अब्दुल्ला से संबंध तोड़ना चाहिए, अगर वे उनके साथ गठबंधन नहीं तोड़ते हैं, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। पहले उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की और अब वे सम्राट अशोक पर आ गए हैं। सम्राट अशोक सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की आन-बान-शान हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जीएसटी को लेकर कहा, "अगर देश राहुल गांधी के इशारे पर चलेगा, तो बर्बाद हो जाएगा। राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं। मैं बताना चाहता हूं कि जीएसटी में सुधार का फैसला पीएम मोदी की गरीबों, मध्यम वर्ग और देश के प्रति सोच और भावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने 27 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। अब जीएसटी को सरल और कम करके, उन्होंने दुर्गा पूजा और दीपावली पर देवी लक्ष्मी से प्रार्थना की ताकि गरीब घरों में त्योहार ठीक से मनाए जा सकें। इसीलिए उन्होंने इसे लागू किया। ऐसे मौके हर साल आते रहेंगे और पीएम मोदी इसी तरह तोहफे देते रहेंगे।

गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वे अनाप-शनाप बातें करते हैं। अगर उन्हें समझ में नहीं आता तो किसी से भी पूछ लें, लेकिन कम से कम बिहार का अपमान न करें। अपने पिताजी के कार्यकाल को याद करें।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश पर पड़ता है। यह मुद्दा केवल व्यक्तिगत अपमान का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता का भी है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए?
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं और बिहार का अपमान भी करते हैं।
क्या गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव से कोई मांग की?
हाँ, गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव से कांग्रेस गठबंधन से अलग होने की मांग की है।
गिरिराज सिंह के अनुसार जीएसटी में सुधार का उद्देश्य क्या है?
गिरिराज सिंह का कहना है कि जीएसटी में सुधार का निर्णय पीएम मोदी द्वारा गरीबों और मध्यम वर्ग के प्रति सोच और भावनाओं को दर्शाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले