गोविंदा और निरहुआ का साथ: एक फ्रेम में दो सुपरस्टार्स की झलक
सारांश
Key Takeaways
- भोजपुरी कलाकारों की बॉलीवुड में बढ़ती उपस्थिति
- निरहुआ और गोविंदा की खास तस्वीर
- फैंस की प्रतिक्रियाएं
- गोविंदा की प्रमुख फिल्में
- निरहुआ का राजनीतिक करियर
मुंबई, 16 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी कलाकार अब बॉलीवुड में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित कर रहे हैं। इस इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे, जैसे पवन सिंह, मनोज तिवारी, शारदा सिन्हा, कल्पना पटवारी और मालिनी अवस्थी, ने हिंदी फिल्मों में अपनी प्रतिभा और आवाज से खुद को साबित किया है। इन सितारों ने भोजपुरी संगीत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
पवन सिंह ने हाल ही में 'स्त्री 2' फिल्म में 'आई नहीं' गाने के माध्यम से काफी प्रशंसा और लोकप्रियता प्राप्त की। भोजपुरी और बॉलीवुड के बीच का रिश्ता दिन-ब-दिन मजबूत होता जा रहा है। इसी कड़ी में, भोजपुरी के शीर्ष कलाकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सोमवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
निरहुआ ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "आदरणीय बड़े भैया, हम सबके सबसे प्रिय सुपरस्टार गोविंदा जी का आशीर्वाद और सानिध्य प्राप्त हुआ, हर हर महादेव।" इस पोस्ट को फैंस ने बेहद पसंद किया है।
कुछ ही समय में इस पोस्ट पर हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। फैंस लगातार कमेंट्स के माध्यम से अपने पसंदीदा कलाकारों को प्रेम व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दो सुपरस्टार एक फ्रेम में,' जबकि एक और यूजर ने गोविंदा की 'हीरो नंबर 1' फिल्म का जिक्र किया।
दिनेश लाल यादव एक प्रमुख भोजपुरी गायक, अभिनेता और राजनेता हैं। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया है। उनके ज्यादातर हिट प्रोजेक्ट्स में आम्रपाली दुबे के साथ काम शामिल है। वे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे और आजमगढ़ लोकसभा के सांसद रह चुके हैं।
वहीं, गोविंदा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय चेहरों में से एक हैं, जो 90 के दशक में कॉमेडी और अद्भुत डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में 'हद कर दी आपने', 'आंखें', 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर 1', 'दूल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'पार्टनर' शामिल हैं।