16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ग्रेटर नोएडा: बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों की गिरफ्तारी, लाखों की ज्वैलरी व हथियार बरामद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ग्रेटर नोएडा: बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों की गिरफ्तारी, लाखों की ज्वैलरी व हथियार बरामद

सारांश

ग्रेटर नोएडा में बंद मकानों में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से साढ़े दस लाख रुपये की ज्वैलरी, लैपटॉप, और हथियार बरामद हुए। जानिए इस मामले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

दो शातिर चोर गिरफ्तार हुए हैं।
बंद मकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं।
पुलिस ने लाखों की ज्वैलरी और हथियार बरामद किए।

ग्रेटर नोएडा, १३ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने रैकी करके बंद पड़े मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग साढ़े दस लाख रुपये की ज्वैलरी, एक लैपटॉप, दो कलाई घड़ियां, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को थाना बीटा-2 की टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से नट मढैय्या गोल चक्कर के नजदीक से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवधेश पुत्र लायक सिंह और बलराज पुत्र रामपाल के रूप में की गई है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी शातिर चोर हैं और पहले इलाके में रैकी करते थे। इसके बाद वे ऐसे मकानों को निशाना बनाते थे जो काफी समय से बंद पड़े होते थे। आरोपी घर की खिड़की या दरवाजे को काटकर अंदर घुसते और वहां से कीमती सामान और ज्वैलरी चुरा कर भाग जाते थे। चोरी के बाद वे सामान को छिपा लेते थे और उचित समय पर बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर २८ फरवरी २०२६ की रात को थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर-३६ में एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया था। आरोपियों ने मकान की खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां से कीमती सामान व ज्वैलरी चुरा ली। इसके बाद वे वैगन आर कार से मौके से फरार हो गए। चोरी के बाद उन्होंने पैसे आपस में बांट लिए और बाकी सामान साइट-४ इलाके में छिपा दिया था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में गले का हार, चार अंगूठियां, तीन कान के टॉप्स, दो कुंडल, एक पिन, एक माला, २६ बिछिया, बच्चों के चार कड़े, दो चैन, २१ जोड़ी पायल, चार बर्तन, सफेद धातु के चार मोती और दो कलाई घड़ियां शामिल हैं।

इसके अलावा, एक लैपटॉप और उसका चार्जर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार और एक अवैध .३१५ बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस मामले में थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि अवैध हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दर्शाती है कि कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस का प्रयास कितना महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना आवश्यक है।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आरोपियों ने पहले भी चोरी की है?
हां, पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पहले भी इलाके में रैकी करके चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
पुलिस ने क्या-क्या सामान बरामद किया?
पुलिस ने आरोपियों के पास से ज्वैलरी, लैपटॉप, कलाई घड़ियां, और अवैध हथियार बरामद किए।
क्या पुलिस ने इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज किया है?
जी हां, थाना बीटा-2 में चोरी और अवैध हथियार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले