12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ग्रेटर नोएडा में टायर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ग्रेटर नोएडा में टायर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ?

सारांश

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लग्जरी वाहनों के टायर चुराने में लगा था। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले से ही वांछित थे। जानें इस गिरोह के बारे में और उनकी क्रियाविधि।

मुख्य बातें

गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से टायर चोरी की।
पुलिस ने सक्रियता से गिरोह का भंडाफोड़ किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
गिरोह का मुखिया अंकित है।
पुलिस की कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।

ग्रेटर नोएडा, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महंगी वाहनों के टायर चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल, मनोज और जाकिर का नाम शामिल है।

पुलिस ने इन आरोपियों को आशियाना गोलचक्कर, गामा-1 से पकड़ा। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह गिरोह बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से अपनी वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के मुखिया का नाम अंकित है, जबकि राहुल, मनोज, मनीष कुमार और हर्ष उपाध्याय इसके सक्रिय सदस्य हैं। जाकिर चोरी का माल खरीदने वाला दुकानदार है, जो आगे बाजार में चोरी के टायर बेचकर अवैध कमाई करता था।

आरोपी पहले शहर के पॉश इलाकों में खड़ी महंगी कारों की रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही टायरों को रिम समेत चुरा लेते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 30 लग्जरी टायर रिम सहित और चोरी के माल को बेचकर अर्जित की गई नकद धनराशि भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपियों को पहले भी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था। इन पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई धाराओं में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा चोरी, असलहा और अन्य अपराधों से जुड़े कई केस भी दर्ज हैं।

बीटा-2 पुलिस ने बताया कि यह बहु-जनपदीय गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और गौतमबुद्धनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में अपराध को अंजाम दे रहा था। गिरोह के अन्य सदस्य और खरीददारों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही इनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और बाकी आरोपियों को भी जेल भेजा जाएगा।

—राष्ट्र प्रेस

पीकेटी/पीएसके

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गिरफ्तार अभियुक्त कौन-कौन हैं?
गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल, मनोज और जाकिर शामिल हैं।
गिरोह का मुखिया कौन है?
गिरोह का मुखिया अंकित है।
पुलिस ने कितने टायर बरामद किए?
पुलिस ने लगभग 30 लग्जरी टायर रिम सहित बरामद किए हैं।
यह गिरोह किस प्रकार की वारदातों में संलिप्त था?
यह गिरोह महंगी गाड़ियों के टायर चुराने में संलिप्त था।
गिरोह के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं?
गिरोह के अन्य सदस्य मनीष कुमार और हर्ष उपाध्याय हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले