20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई, वैदपुरा और खोदना कलां में भवन हुए सील

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई, वैदपुरा और खोदना कलां में भवन हुए सील

सारांश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण रोकने के लिए वैदपुरा और खोदना कलां में कई भवनों को सील कर दिया है। प्राधिकरण का यह कदम अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाता है।

मुख्य बातें

अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई प्राधिकरण का जीरो टॉलरेंस नीति ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां पर ध्यान केंद्रित भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी सतर्कता बरतने की अपील

ग्रेटर नोएडा, 18 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के मामले में सख्त कदम उठाते हुए ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में कई निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया है। यह कार्रवाई उन भवनों के निर्माण को रोकने के लिए की गई है, जो अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के बनाए जा रहे थे।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में घबराहट फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर एसीईओ सुमित यादव की निगरानी में वर्क सर्किल-2 की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर यह कार्रवाई की।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह ने बताया कि ग्राम वैदपुरा के खसरा संख्या 332, 333, 334 और 615 पर अवैध रूप से बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके का निरीक्षण किया और अवैध पाए गए निर्माण को तुरंत सील कर दिया।

इसी क्रम में, ग्राम खोदना कलां में भी खसरा संख्या 323, 324 और 194 पर बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के निर्माण कार्य चल रहा था। यहां भी प्राधिकरण की टीम ने पुलिस की उपस्थिति में पहुंचकर निर्माणाधीन भवनों को सील किया। दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया है और संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई है।

एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी भूमि या फ्लैट को खरीदने से पहले प्राधिकरण से उसकी वैधता की जानकारी सुनिश्चित करें।

प्राधिकरण ने यह भी चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनियों या बिना अनुमति के बने भवनों में निवेश करने से लोगों की गाढ़ी कमाई फंस सकती है। ऐसे में सतर्क रहना बहुत आवश्यक है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आम जनता के हितों की रक्षा भी करता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रेटर नोएडा में यह कार्रवाई क्यों की गई?
यह कार्रवाई अवैध निर्माण को रोकने के लिए की गई है, जो बिना अनुमति के किया जा रहा था।
कौन से क्षेत्र में भवनों को सील किया गया?
सील किए गए भवन ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में हैं।
प्राधिकरण का अगला कदम क्या होगा?
प्राधिकरण अवैध निर्माण के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।
क्या लोग अवैध कॉलोनियों में निवेश कर सकते हैं?
नहीं, प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से लोगों की गाढ़ी कमाई फंस सकती है।
लोगों को क्या सलाह दी गई है?
लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी भूमि या फ्लैट को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले