14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ग्रेटर नोएडा में पुलिस की मुठभेड़: एक शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ग्रेटर नोएडा में पुलिस की मुठभेड़: एक शातिर अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

सारांश

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध हथियार और एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जानें पूरी घटना।

मुख्य बातें

गिरफ्तार आरोपी का नाम कायदे आजम है।
आरोपी के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त है।

ग्रेटर नोएडा, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दनकौर क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को थाना दनकौर में डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम अट्टा फतेहपुर निवासी कासिम (उम्र लगभग 48 वर्ष) पर गांव के ही रहने वाले कायदे आजम ने खेत में काम करते समय जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी ने गाली-गलौज के बाद देसी तमंचे से कासिम पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कासिम को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना दनकौर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और आरोपी की तलाश में जुटी थी।

7 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम खजूर वाले बाबा अंडरपास के पास सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान कायदे आजम (उम्र लगभग 23 वर्ष) पुत्र शमशेर, निवासी ग्राम अट्टा फतेहपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से उसके कब्जे से एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना दनकौर में धारा 109 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मुठभेड़ में आरोपी पर कौन-कौन से मामले दर्ज हैं?
आरोपी के खिलाफ धारा 109 और 351(3) बीएनएस के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए क्या कदम उठाए?
पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले