ग्रेटर नोएडा में गौ तस्कर घायल: पुलिस मुठभेड़ में बरामद हुए अवैध हथियार

Click to start listening
ग्रेटर नोएडा में गौ तस्कर घायल: पुलिस मुठभेड़ में बरामद हुए अवैध हथियार

सारांश

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पुलिस ने एक वांछित गौ तस्कर के साथ मुठभेड़ की, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हुआ। पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। जानें पूरी कहानी।

Key Takeaways

  • ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक वांछित गौ तस्कर को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी संजू के पास से अवैध हथियार मिले।
  • पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की।
  • आरोपी के खिलाफ कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
  • इस घटना से पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में प्रगति का पता चलता है।

ग्रेटर नोएडा, 8 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गौतमबुद्धनगर जिले के रबूपुरा क्षेत्र में मंगलवार को थाना रबूपुरा पुलिस और एक वांछित गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को थाना रबूपुरा पुलिस ने कार्गो टी प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस के पास आया, जिसे रुकने का इशारा किया गया।

हालांकि, वह व्यक्ति नहीं रुका और बाइक मोड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान संजू पुत्र रुक्का उर्फ लुक्का (उम्र 32 वर्ष), निवासी शेखपुर थाना चांदहट, जिला पलवल (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस (जो नाल में फंसा हुआ था), एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल आरोपी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी संजू थाना रबूपुरा में दर्ज कई गंभीर मामलों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है। उस पर गौतमबुद्धनगर और हरियाणा के विभिन्न थानों में गौ तस्करी, पशु क्रूरता और अवैध हथियार रखने जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2026 में ही तीन मुकदमे रबूपुरा थाने में दर्ज हैं, जबकि वर्ष 2025 और 2024 में हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद जिलों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं।

Point of View

बल्कि यह भी दर्शाती है कि पुलिस किस तरह से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। वांछित बदमाशों को पकड़ना और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
NationPress
16/04/2026

Frequently Asked Questions

यह मुठभेड़ कब हुई?
यह मुठभेड़ 8 अप्रैल 2026 को हुई।
पुलिस ने क्या बरामद किया?
पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
आरोपी का नाम क्या है?
आरोपी का नाम संजू है, जो हरियाणा का निवासी है।
आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर गौ तस्करी, पशु क्रूरता और अवैध हथियार रखने के मामले दर्ज हैं।
क्या आरोपी पर इनाम घोषित था?
हाँ, आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
Nation Press