3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल और एक गिरफ्तार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल और एक गिरफ्तार

सारांश

ग्रेटर नोएडा में एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक घायल बदमाश को पकड़ा और उसके साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। मामले में गोवध से संबंधित उपकरण भी बरामद हुए हैं।

मुख्य बातें

पुलिस की तत्परता से मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ।
एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
अवैध हथियार और गोवध के उपकरण बरामद किए गए।
पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई है।
आपराधिक इतिहास की जांच जारी है।

ग्रेटर नोएडा, 23 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया, जबकि उसके साथी को तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और गोवध से संबंधित उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को थाना रबूपुरा को सूचना मिली थी कि करौली अंडरपास के पास संदिग्ध गतिविधियाँ देखी गई हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के रुकने के इशारे पर दोनों बदमाशों ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने तुरंत बदमाशों का पीछा किया।

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान सलमान पुत्र बुखारी, निवासी मोहल्ला आरापुरी, थाना कैराना, जिला शामली के रूप में हुई है। जबकि उसका साथी असलम पुत्र अकबर, निवासी ग्राम रोहिन्दा, थाना अरनिया, जिला बुलंदशहर को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से 2 अवैध तमंचे .315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक चोरी की मोटरसाइकिल और गोवध के लिए उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण - 2 रस्सियाँ, 2 चाकू, 1 सिरिंज, 1 इंजेक्शन की शीशी और 2 खाली प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं और थाना रबूपुरा में पंजीकृत मुकदमे और गोवध निवारण अधिनियम में वांछित थे। दोनों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना न केवल पुलिस की तत्परता को दर्शाती है, बल्कि यह भी इंगित करती है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता है।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ कब हुई?
मुठभेड़ 23 फरवरी 2026 को हुई।
पुलिस ने क्या बरामद किया?
पुलिस ने अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और गोवध से संबंधित उपकरण बरामद किए।
घायल बदमाश की पहचान क्या है?
घायल बदमाश का नाम सलमान है, जो मोहल्ला आरापुरी का निवासी है।
गिरफ्तार बदमाश का नाम क्या है?
गिरफ्तार बदमाश का नाम असलम है, जो ग्राम रोहिन्दा का निवासी है।
पुलिस की कार्रवाई का क्या परिणाम रहा?
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और अवैध उपकरण बरामद किए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 दिन पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले